जांजगीर-चांपा. क्राइम फ्री इंडिया फोर्स (आरटीआई) सेल की प्रदेश स्तरीय बैठक नगर पंचायत बाराद्वार स्थित रेस्ट हाउस में हुई, जिसमें संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला मुख्यालय जांजगीर निवासी पत्रकार राघवेन्द्र पाठक को संगठन के प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
संगठन के राष्ट्रीय संयोजक द्वारा भेजे गई प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति पत्र को बैठक में विशेष रूप से उपस्थित सक्ती विधायक डॉ. खिलावन साहू के हाथों से संंबंधितों को प्रदान किया गया। विधायक डॉ. साहू ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। बैठक में राजनांदगांव, कवर्धा रायपुर, जांजगीर, सक्ती, जैजैपुर, बाराद्वार सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी व सदस्य सम्मलित हुए। इस दौरान संगठन के संरक्षक पद का दायित्व केदार सिंह राठौर को सौंपा गया। वहीं संयोजक का पद ऋषि अग्रवाल को दिया गया। इसी तरह राघवेन्द्र पाठक प्रदेश प्रभारी, मनमोहन सावडिय़ा महासचिव , नवीन प्रकाश श्रीवास्तव सचिव, विकास शर्मा कोषाध्यक्ष, प्रशांत गर्ग मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें