नवागढ़. जनपद पंचायत नवागढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर अभिलाषा पैकरा के मैनपाट स्थानांतरण होने पर उन्हें शुक्रवार को विदाई दी गई। विदाई समारोह जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था।
विदाई समारोह में जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्रप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष गणेशराम साहू, नवागढ़ तहसीलदार बीएस धु्रव, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएन तिवारी की की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनपद अध्यक्ष सिंह ने सीईओ पैकरा के कार्यकाल को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि डिप्टी कलेक्टर अभिलाषा पैकरा सात माह पहले जनपद पंचायत नवागढ़ में पदस्थ हुई थीं। डिप्टी कलेक्टर होते हुए भी उन्होंने बड़े संयम के साथ प्रशासनिक व्यवस्था का संचालन किया। मिशन 7-11 में उनका योगदान विशेष सराहनीय रहा। इस दौरान जनपद सदस्य तृप्ति समर्थ सिंह, भोजराम टंडन, संतोष साहू, प्यारेलाल कश्यप, लक्ष्मीकांत कश्यप, देवचरण कश्यप तथा जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों में सुरेंद्र सिंह, वीरसिंह क्षत्रिय, चिंतामणि साहू, श्यामलाल कंवर, श्यामशरण सिंह चंदेल, पीडी बैरागी, सचिव संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सरपंच संघ की प्रभारी अध्यक्ष तुलेश्वरी चंद्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समर्थ सिंह तथा आभार प्रदर्शन आरएन तिवारी ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें