जांजगीर. कलेक्टोरेट चौक के समीप नवनिर्मित गर्व-काव्या-साक्ष के ‘सरस्वती विला’ में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 2 फरवरी शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। व्यासपीठ पर कथा वाचक के रूप में ग्राम जर्वे निवासी पं. प्रियांश तिवारी आसीन होंगे। वहीं उनके सहयोगी के रूप में पं. चेतन प्रसाद तिवारी मौजूद रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार, संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 2 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 2.50 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। तीन फरवरी को शुकदेव जन्म तथा परीक्षित चरित्र की कथा होगी। इसी तरह चार फरवरी को वराह अवतार, कपिल चरित्र एवं सती चरित्र, पांच फरवरी को भरत चरित्र, अजामिल उपख्यान एवं समुद्र मंथन, छह फरवरी को वामन अवतार, राम चरित्र एवं कृष्ण अवतार, सात फरवरी को बाल चरित्र, कंस संहार, रूखमणी विवाह, आठ फरवरी को जरासंध, शिशुपाल संहार तथा सुदामा चरित्र, नौ फरवरी को कौरव संहार, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम एवं चढ़ोत्री होगी। इसी क्रम में दस फरवरी को तुलसी वर्षा, हवन, सहस्त्रधारा एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक निर्धारित है। आयोजन को सफल बनाने धरमसिंह राठौर-सरस्वती देवी, अजीत सिंह राठौर-ममता, रंजीत सिंह राठौर-सरला, रजनी, सतीश कुमार-अंजनी, एकांश सिंह, टेकराम राठौर, नोहर सिंह राठौर, धनेश्वर राठौर, हामेश राठौर, गर्व सिंह राठौर, साक्ष सिंह राठौर एवं अन्य लोग जुटे हुए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें