मंगलवार, 28 मार्च 2017

जन जागरूकता से मिलेगी अभियान में सफलता - मालती देवी

कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम : कार्यशाला संपन्न 

 

जांजगीर-चांपा. शहरी क्षेत्र में कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला कार्यालय परिसर में चर्मरोग उपचार एवं निदान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष मालती देवी रात्रे ने कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जनजागरूकता से ही कुष्ठ रोग उन्मुलन अभियान में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं क्रियावयन में स्वास्थ विभाग की मितानिनो और महिला एंव बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. व्ही जयप्रकाश ने बताया कि दवाइयों के नियमित सेवन से कुष्ठ रोग का उपचार संभव है। रोग के प्रारंभिक काल मे ईलाज आसानी से हो जाता है। डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि त्वचा में उत्पन्न दाग-धब्बे या शून्य का अहसास होने पर तत्काल चिकित्सक का परामर्श लें। चिकित्सक के परामर्श से ही औषधी का सेवन करना चाहिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश कोसरिया ने  भी कार्यक्रम को संबोधित किया।  

इस अवसर पर लघु फिल्म द्वारा कुष्ठ रोग उन्मुलन अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। लोक कलाकारो ने भी आकर्षक छत्तीसगढ़ी गीत व नृत्य के माध्यम से चर्मरोग उपचार एवं निदान की जानकारी दी। कार्यक्रम में  नगरपालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोश्वामी, पार्षद अरमान खान, हितेश यादव, प्रिंस शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. तिवारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें