चांपा. क्षेत्रीय विधायक, छग राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष तथा छग विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक मोतीलाल देवांगन ने बुधवार 5 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिवस अत्यंत सादगी के साथ देवांगन पारा स्थित अपने निवास पर मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर इस बार केक नहीं काटा।
विधायक देवांगन ने बताया कि उन्होंने यह निर्णय प्रदेश के किसानों द्वारा अपनी दुर्दशा के बाद बड़ी संख्या में आत्महत्या की घटनाओं के चलते लिया है। विधायक देवांगन बुधवार 5 जुलाई को सुबह 10 बजे लिंक एक्सप्रेस से चांपा पहुंचे। इसके बाद निवास पहुंचने के बाद उन्होंने सपत्निक मां सम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली तथा किसानों की समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे निवास पहुंचे और यहां आने वाले कांग्रेसजन, ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं स्नेहीजन से जन्मदिन की बधाईयां स्वीकार की। वर्तमान परिदृश्य में प्रदेश के किसानों की आत्महत्या की घटनाओं से व्यथित जांजगीर-चांपा विधायक देवांगन ने अपना 62वां जन्मदिवस अत्यंत सादगी के साथ मनाया।
वे सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जन्मदिन की बधाईयां देने पहुंचे लोगों व समर्थकों से घिरे रहे। उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से उनके गुलाबचंद देवांगन, पालिकाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष भीषम राठौर, डीबी वेन्चर्स के संचालक धीरेन्द्र बाजपेयी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष किशन लाल सोनी, इंका नेत्री संगीता अग्रवाल, पार्षद अनिल गुप्ता, घनश्याम लाल देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, डुग्गू प्रधान, गोपाल गुलशन सोनी के अलावा सुनील साधवानी, अनिल वनकर, मो. अली, रितेश शर्मा, पूर्व पार्षद गोविंद राम देवांगन, पवन देवांगन, नरेन्द्र शर्मा, नागेन्द्र गुप्ता, अजय शर्मा, पंकज शुक्ला, राजेश्वर मिश्रा, पंकज राय, मो. इकबाल अंसारी, कबीर दास महंत, शाश्वतधर दीवान आदि प्रमुख थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें