शुक्रवार, 10 मार्च 2017

जय श्याम के नारों से गूंज उठा वातावरण

अग्रवाल समाज ने निकाली नगर में निशान यात्रा

अकलतरा. नगर में अग्रवाल समाज द्वारा श्याम महोत्सव के अंतर्गत आजाद चौक से जानकीलाल लिखमानिया धर्म शाला तक निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे केसरिया ध्वज लेकर शामिल हुए। यहां का पूरा वातारण जय श्याम के नारों से गूंज उठा।
निशान यात्रा आजाद चौक, शास्त्री चौक, सब्जी मार्केट होते हुए जानकीलाल लिखमानिया धर्म शाला पहुंची। समाज के पुरुषों द्वारा गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाया गया। जानकीलाल लिखमानिया धर्मशाला में श्याम महोत्सव के अवसर पर भगवान का भव्य दरबार लगाने के साथ-साथ छप्पन भोग, फूलों की होली एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन एवं मंगल पाठ गायक सोनू सिंघानिया के मधुर भजनों के साथ हुआ। भक्तों द्वारा नृत्य करके भजन संध्या का आनन्द लिया। भजन संध्या के दौरान भगवान का आकर्षक श्रृंगार करने के साथ-साथ विभिन्न रुपों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सत्यनारायण लिखमानिया, गिरधारी कमानिया, दिनेश मित्तल, राजेन्द्र शर्मा, कमल केडिया, मनोज अग्रवाल, बजरंग कमानिया, दीपक लिखमानिया, विजय केडिया, जुगल लिखमानिया, नरेश अग्रवाल, रतन अग्रवाल, अशोक राठी, संजय खंडेलिया, दीनदयाल अग्रवाल, सुनील लिखमानिया, गौरव अग्रवाल, अविनाश लाटा, गगन सिंघानिया, राजेश अग्रवाल, अंकुल लिखमानिया, कामेश अग्रवाल, अंकुश केडिया, मिनी केडिया, संतोष अग्रवाल, राखी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, किरण केडिया, रीना खंडेलिया, प्रीति खंडेलिया, आरती अग्रवाल, पद्मा केडिया, कुसुम अग्रवाल,  उषा मनक्सा, पूजा केडिया,  उर्मिला अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें