जिपं सभाकक्ष में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विभा पाण्डेय ने महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। न्यायाधीश पूजा जायसवाल ने महिलाओं के अधिकार, सम्पतियों में अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. भारतीदासन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वशंत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विभा पाण्डे द्वारा भाषण प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाया गया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुखनाथ अहिरवार ने निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए मतदता सूची में नाम जोडऩे, त्रुटी सुधार और नाम हटाने आदि की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थी।
छाया को मिला प्रथम स्थान
जिला पंचायत कार्यालय में भाषण प्रतियोगिता में जयभारत हायर सेकेण्डरी स्कूल की छाया साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की अनुष्का सिंह ने दूसरा स्थान और शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला जांजगीर की प्रिया लदेर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें