शनिवार, 8 अप्रैल 2017

मकान मालिक के उस वक्त उड़ गए होश, जब फांसी के फंदे पर झूलता मिला किराएदार क्लर्क का शव

जांजगीर-चांपा. हाई स्कूल चोरिया में पदस्थ क्लर्क ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मामला सारागांव थाने का है। 

पुलिस के अनुसार हाई स्कूल चोरिया में ग्राम नक्टीडीह थाना तिल्दा निवासी ठाकुर राम वर्मा 55 साल पिता रेवाराम वर्मा क्लर्क के पद पर पदस्थ था। ग्राम चोरिया में वह करीब 20-22 सालों से किराए के मकान लेकर रहता था। वर्तमान में वह मालिकराम देवांगन के मकान में किराए पर रह रहा था। 

शुक्रवार की रात को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई पर कोई उत्तर नहीं मिला। उसने खिड़की से देखा तो कमरे के भीतर ठाकुर राम फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल किस कारण से क्लर्क ने फांसी लगाई इसका पता नहीं चल सका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें