जांजगीर-चांपा. देशभर में बेटियों एवं महिलाओं के साथ लगातार हो रहे विभिन्न प्रकार के जघन्य अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी तारतम्य में मंगलवार को महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में काली पट्टी लगाकर काला दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की जमकर खिलाफत की तथा अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष शेषराज हरबंश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा शासनकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं है। केन्द्र और राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकार केवल दिखावे के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि चाहे मीना खलखो, कदकम हिड़मे कांड हो या फिर झलियामारी, गर्भाशय या फिर नशबंदी कांड, इन सभी कांड के दोषियों को सजा दिलाने में सरकार अभी तक नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ जहां पीडि़तों को न्याय की दरकार है, वहीं दूसरी तरफ अपराधियों को सरकार प्रश्रय दे रही है, जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार की इसी नाकामी और देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के मद्देनजर महिला कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान जिला प्रभारी (ग्रामीण) शैल श्रीवास्तव, जिला प्रभारी (शहर) वायला सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव शशिकांता राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरबंश, प्रदेश सचिव इंजी. रवि पाण्डेय, युकां जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, प्रदेश महासचिव तान्या अनुरागी, शमिष्ठा कंसारी, गीता सोनी, ज्योति नोरगे, पुनीता प्रजापति, सीमा साण्डे, कौशिल्या कमलेश, रफीक सिद्धिकी, कल्याण सिंह बर्मन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें