घायल ग्रामीण का उपचार जारी, ग्राम चमरा बरपाली की घटना
बाराद्वार. ग्राम चमरा बरपाली में गुरूवार की सुबह दिशा मैदान के लिए खेत की ओर गए एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू को सामने देख घबराने के बजाय उस ग्रामीण ने उससे डटकर मुकाबला किया, जिससे भालू को वहां से भागना पड़ गया। भालू के हमले से ग्रामीण को चोंटे आई है। मामले की सूचना घायल ग्रामीण ने बाराद्वार पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार, बाराद्वार थाना अंतर्गत ग्राम चमरा बरपाली निवासी युवक छोटूदास महंत गुरूवार की सुबह दिशा मैदान के लिए गांव से बाहर खेत की ओर गया था। वहां उसका सामना एक भालू से हो गया, लेकिन वह घबराया नहीं। युवक छोटूदास ने भालू के साथ सीधा मुकाबला किया। युवक की बहादुरी देख भालू कुछ ही देर में वहां से भाग गया।
भालू के हमले से युवक छोटूदास के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोंटे आई। घायल युवक ने इसकी सूचना ग्रामीणों की मदद से बाराद्वार थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बहरहाल, युवक की इस बहादुरी के चर्चे पूरे दिन क्षेत्र में चलता रहा। बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक अजयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना में युवक के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोंटे आई है। युवक की स्थिति फिलहाल सामान्य है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें