मुलमुला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुलमुला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 10 जून 2017

प्रशिक्षु डीएसपी ने ट्रैक्टर चलाते तीन नाबालिगों को पकड़ा, वाहन स्वामियों के विरूद्ध मोटरव्हीकल एक्ट के तहत की कार्रवाई

मुलमुला. पुलिस महकमे की सख्त हिदायद और लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में नाबालिग ट्रैक्टर चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशिक्षु डीएसपी रश्मित कौर चावला ने ग्राम अमोरा में ट्रैक्टर चलाते फिर तीन नाबालिगों को पकड़ा है। मामले में वाहन स्वामियों के विरूद्ध मोटरव्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी रश्मित कौर चावला शनिवार को पेट्रोलिंग करते हुए ग्राम अमोरा पहुंची थी। ग्राम अमोरा के सागर तालाब के पास उन्होंने तीन नाबालिगों को ट्रैक्टर चलाते देखा। 

बुधवार, 10 मई 2017

प्रशिक्षु महिला डीएसपी रश्मित ने फिर दिखाई तत्परता, सक्रियता से टली नाबालिग लड़की की शादी

जांजगीर-चांपा. ग्राम मुरलीडीह में फिर एक नाबालिग लड़की शादी की बलिवेदी पर चढ़ने जा रही थी, लेकिन इसकी सूचना ऐनवक्त पर पुलिस को मिल गई। प्रशिक्षु महिला डीएसपी ने इस बार भी तत्परता दिखाई और उनके प्रयास से नाबालिग लड़की की शादी टल गई।

गुरुवार, 30 मार्च 2017

OMG! 300 पाव शराब के साथ महिला गिरफ्तार

मुलमुला. ग्राम पकरिया में तीन सौ पाव शराब के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांव में शराब की अवैध बिक्री करती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना में मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पकरिया में एक महिला शराब की अवैध बिक्री करती है। वर्तमान में उसके पास शराब का बड़ा स्टॉक जमा है। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी रश्मित कौर चावला की टीम ने गांव पहुंचकर मुखबिर के बताए ठिकाने पर घेराबंदी कर तलाशी ली, तब वहां से तीन सौ पाव देसी प्लेन शराब बरामद हुआ। 

पुलिस ने शराब तस्कर कौशिल्या मेहर को पकडक़र पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह शराब की अवैध बिक्री करती है। शराब छह कार्टून में भरे हुए थे, जिसकी कीमत 15 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।