बम्हनीडीह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बम्हनीडीह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 नवंबर 2018

शराब पीकर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पहुंचा शिक्षक, छात्र एवं स्टाॅफ से की गाली-गलौज, तोड़ी बायोमैट्रिक मशीन

बम्हनीडीह। शराब पीकर स्कूल में गाली-गलौच करने व तोड़फोड़ करने वाले शिक्षक के खिलापफ शाला विकास समिति व प्राचार्य ने थाने मे मौखिक शिकायत की है। मामला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बम्हनीडीह का है। 

जानकारी के अनुसार, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बम्हनीडीह में पदस्थ शिक्षक मनोज जांगडे़ तीन नवम्बर को शराब पीकर स्कूल पहुंचा था। 

मंगलवार, 29 मई 2018

बम्हनीडीह की सडक़ों में पिंजरा व चिडिय़ा लेकर विकास खोजने निकले कांग्रेसी, भाजपा की विकास यात्रा के जवाब में कांग्रेसियों ने शुरू की विकास खोजो यात्रा

आजम खान@बम्हनीडीह. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा के जवाब में कांग्रेसियों ने मंगलवार को बम्हनीडीह से विकास खोजो यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पार्टीजनों के साथ बम्हनीडीह पहुंचकर नुक्कड़ सभा ली। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि विकास की असलियत देखनी हो तो सीएम उनके साथ पूरे जिले में घुमकर देखें।

सोमवार, 22 जनवरी 2018

जैजैपुर विधानसभा से चेतन महंत सशक्त दावेदार, भारतीय जनता पार्टी के जुझारू एवं सक्रिय नेता हैं चेतन

बम्हनीडीह. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है, लेकिन राजनैतिक दल योग्य प्रत्याशियों की खोज में जुटे हुए हैं। वहीं टिकट के दावेदारों की संख्या भी बढऩे लगी है। पार्टी और जनता के हित में किए गए अपने काम और उपलब्धियों का हवाला देकर दावेदार टिकट मांग रहे हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े तमाम दावेदारों ने क्षेत्र में जनसंपर्क से लेकर अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। 

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर युवा लामबंद, जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग

बम्हनीडीह. विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरीडीह में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के काम में हुए भष्ट्राचार को लेकर श्रीस्वामी विवेकानंद युवा विकास समिति बम्हनीडीह ने मोर्चा खोल दिया है। समिति ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपकर सरपंच बुधराम साहू, सचिव जयराम यादव और रोजगार सहायक गजानंद वस्त्रकार के खिलाफ  कार्यवाही की मांग की है।

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

दो महिलाओं पर जंगली सूअर ने किया हमला, एक महिला गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर

बम्हनीडीह. शौच के लिए खेत की ओर गई दो महिलाओं पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले से दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें बम्हनीडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शुक्रवार, 28 जुलाई 2017

चौथे सोमवार को सिद्घेश्वर धाम में होगा जलाभिषेक, बसंतपुर संगम से जल भरकर कांवडि़ए करेंगे पैदल यात्रा

बम्हनीडीह. बडगडी बाबा सिद्घेश्वर धाम में सावन के चौथे सोमवार 31 जुलाई को जलाभिषेक कराया जाएगा। श्री सिद्घेश्वर धाम में हर वर्ष सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक कराया जाता है, लेकिन इस बार पांच सोमवार पडऩे व अंतिम सोमवार को राखी होने के कारण इस वर्ष सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक किया जाएगा।

सोमवार, 26 जून 2017

PM Modi का नारा भूला ठेकेदार, किया खुद का विकास, बदहाल हुई नई सडक़, चांपा-शिवरीनारायण टू लेन सडक़ का घटिया निर्माण, पहली बारिश से खुली पोल

बम्हनीडीह. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ नारा दिया है, जो इन दिनों भाजपा के सभी नेताओं की जुबान पर रटा-रटाया है, लेकिन असल में विकास किसका हो रहा है, यह हकीकत जानना है तो आप बिर्रा-बम्हनीडीह क्षेत्र चले जाइए, जहां की नई सडक़ खुद-ब-खुद बयां कर रही है कि इस सडक़ को बनवाने वाले ठेकेदार और भाजपा के नेताओं ने मोदी के नारे को भुलाकर सिर्फ अपना विकास किया है। सडक़ निर्माण की आड़ में ठेकेदार ने जहां अपनी जेबें भर ली है, वहीं कथित भाजपा नेताओं ने उस ठेकेदार से कमीशन लेकर अपनी जुबान पर ताला लगा लिया है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

सोमवार, 22 मई 2017

बिजली की अनुपलब्धता ने बिगाड़ा बीयर का मजा, बिना पंखे के कर्मचारियों का बैठना हुआ मुश्किल

बम्हनीडीह. शासन द्वारा स्वयं शराब बेचे जाने का निर्णय लोगों के गले का कांटा बनता साबित हो रहा है। नए वित्तीय वर्ष को अब दो माह बीतने को हैं, लेकिन अभी तक शराब दुकान में विद्युत कनेक्शन का काम नहीं हो सका है। इस भीषण गर्मी में शराब दुकान के कर्मचारी टीन के नीचे बैठकर लोगों को शराब बेच रहे हैं। टीन के निचे पांच मिनट खड़े होना भी मुश्किल है। वहीं वे दोपहर 12 से रात 9 बजे तक ड्यूटी कर रहे हैं।

शनिवार, 6 मई 2017

नहीं थम रहा अवैध ईंटों का कारोबार, बम्हनीडीह क्षेत्र में खुलेआम चल रहे ईंट भट्ठे

बम्हनीडीह. क्षेत्र के कनकपुर, कपिस्दा सहित कई गांवों में अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। ईंट भट्ठे चलाने वाले ठेकेदारों का हौसला इस कदर बढ़ चुका है कि वे सरकारी भूमि को भी नहीं बक्श रहे हंै, जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर के आश्रित ग्राम कनकपुर में देखने को मिल सकता है। यहां अधिकतर ईंट भ_े सरकारी भूमि पर संचालित हैं। पंचायत से उन्हें किसी तरह की अनुमति भी नहीं मिली है, फिर भी ईंट भ_े संचालक अपनी दबंगई से भट्ठे संचालित कर रहे हैं।

रविवार, 2 अप्रैल 2017

भारी वाहनों के आवागमन से सीसी रोड क्षतिग्रस्त, सोनाईडीह के सरपंच की मनमानी जारी

बम्हनीडीह. ग्राम सोनाईडीह के पूर्व सरपंच ने मेन रोड से अटल चौक तक तीन लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कराया था, जिससे आवागमन में सुविधा हो रही थी। वर्तमान में यह रोड भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो गई है। रोड में जगह-जगह गड्ढ़े निर्मित हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

ज्ञात हो कि घटोली चौक से शिवरीनारायण के बीच रोड निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य में उपयोग के लिए सोनाईडीह तालाब से काफी मात्रा में मिट्टी निकाली जा रही है। आरकेटीसी के वाहन मिट्टी लोडक़र सीसी रोड पर बेधडक़ दौड़ रहे  है। 

हाइवा वाहन में ओवरलोड मिट्टी के कारण तीन लाख रुपए की लागत से बनी सीसी रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि सीसी पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहता है। इसके बाद भी सोनाईडीह में निर्मित सीसी रोड पर बेधडक़ भारी वाहन दौड़ रहे  है। बताया जा रहा है कि सरपंच ने अपनी मनमानी करते हुए सडक़ ठेकेदार को तालाब से मिट्टी निकालने तथा सीसी रोड से वाहनों के आवागमन की अनुमति दी है।