बम्हनीडीह. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है, लेकिन राजनैतिक दल योग्य प्रत्याशियों की खोज में जुटे हुए हैं। वहीं टिकट के दावेदारों की संख्या भी बढऩे लगी है। पार्टी और जनता के हित में किए गए अपने काम और उपलब्धियों का हवाला देकर दावेदार टिकट मांग रहे हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े तमाम दावेदारों ने क्षेत्र में जनसंपर्क से लेकर अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
भाजपा में जैजैपुर विधानसभा से चेतन महंत भी सशक्त दावेदार हैं। इस क्षेत्र से तमाम वर्ग के लोग अपनी सशक्त दावेदारी पेश कर रहे हैं। सासंद के पूर्व प्रतिनिधि चेतन महंत ने भी यहां से अपनी दावेदारी पेश की है। वे अपनी किस्मत, परिश्रम और मिलनसार व्यवहार के बूते लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। वे पिछले कुछ समय से क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। इधर, जैजैपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बदले जाने की मांग लगातार उठ रही है। दोनों पार्टियों में नए चेहरों को अवसर देने की मांग लगातार मुखर हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो कार्यकर्ताओं के अलावा अब तो मतदाता भी चाहते हैं कि इस सीट से नए चेहरे के रूप में किसी सक्रिय व मिलनसार युवा को अवसर मिले। अपनी अच्छी छवि के चलते चेतन महंत क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से वे जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार जनसंपर्क कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें