होम पेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
होम पेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

चंद्रपुर के कांग्रेसी पहुंचे रायपुर, राजीव भवन के सामने किया प्रदर्शन, चुनाव के ऐन समय में कांग्रेस में आए रामकुमार को टिकट देने पर आपत्ति

जांजगीर-चांपा। जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों और दावेदारों ने पैराशूट लैंडिंग पर हल्ला तेज कर दिया है। वे इस सीट के लिए कांग्रेस उम्मीवार घोषित होने के बाद से ही अपना विरोध जता रहे हैं। स्थानीय स्तर पर शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन की चिंगारी अब राजधानी रायपुर तक जा पहुंची है। सोमवार को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने रायपुर पहुंचकर वहां स्थित राजीव भवन के सामने जमकर प्रदर्शन किया और पार्टी हाईकमान को चेतावनी दी कि पैराशूट प्रत्याशी और दल-बदलकर कांग्रेस को विधानसभा का सही प्लेटफार्म मानने वालों को किसी भी सूरत में मंजूर नहीं किया जाएगा।

गुरुवार, 13 सितंबर 2018

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में भीड़ जुटाने का टारगेट, सरपंच-सचिवों पर प्रशासनिक अफसर बना रहे दबाव

सक्ती। आगामी 22 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जांजगीर आगमन को लेकर जहां राज्य के मुख्यमंत्री सहित केबिनेट मंत्री, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। वही प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां प्रारंभ हो गई है, जिसके तहत स्थानीय जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।

रविवार, 1 जुलाई 2018

शांति जीडी स्पॉत एण्ड पॉवर के श्रमिक की भाप में जलकर मौत, मृतक के परिजनों पर मामले को दबाने दबाव बना रहे पॉवर प्लॉट के प्रबंधक

जांजगीर-चांपा. जिले में संचालित पॉवर प्लॉट में काम करने वाले श्रमिक सुरक्षित नहीं हैं। यही वजह है कि प्लॉट में आए दिन हो रहे हादसों में श्रमिकों की जान जा रही है। ताजा मामला चांपा के समीपस्थ ग्राम महुदा (ब) में संचालित शांति जीडी स्पॉत एण्ड पॉवर से संबंधित है। यहां कार्यरत फरसवानी गांव का एक श्रमिक बायलर के सेफ्टी वॉल के अचानक खुलने से भाप से 90 फीसदी झुलस गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। खास बात यह है कि इस मामले को लेकर प्लांट प्रबंधन काफी गोपनीयता बरत रहा है। प्रबंधन की ओर से मृतक श्रमिक के परिजनों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का लालच देकर मामले को दबाने पर जोर डाला जा रहा है, जबकि परिजन प्लॉट में स्थायी नौकरी एवं शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही मुआवजा चाह रहे हैं।

शुक्रवार, 1 जून 2018

कलेक्टोरेट में धूल फांक रही सांसद निधि में हुए भ्रष्टाचार मामले की फाइल, सांसद सेे जुड़ा मामला होने के कारण महीनों बाद भी शुरू ही नहीं हो सकी जांच

जांजगीर-चांपा. सांसद निधि में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले की फाइल कलेक्टोरेट में सात माह से दबी हुई है। चूंकि यह मामला सांसद से जुड़ा हुआ है, इसके चलते अफसर भी इस मामले में हाथ डालने से कतरा रहे हैं। दस्तावेजों के मुताबिक सांसद ने खुद अपने लेटरहेड में अनुशंसा कर 61 निजी संस्थानों को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया और उनके नाम चेक भी जारी हो गए। यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच होती है तो कई अफसरों की कुर्सी भी हिल जाएगी। 

सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं बनी कंपोजिट बिल्डिंग, जिला गठन के 20 साल बाद भी सरकारी दफ्तर अव्यवस्थित

जांजगीर-चांपा. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिले में कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण की घोषणा तो की है, लेकिन उनकी यह घोषणा अब तक पूरी नहीं हुई है। जिला बनने के 20 साल बाद भी यहां के सरकारी कार्यालय व्यवस्थित नहीं हो सके हैं। इसके चलते दर्जनभर कार्यालय इधर-उधर संचालित हो रहे हैं। कई कार्यालय निजी मकान में तो कई कार्यालय दूसरे विभाग के मकान में संचालित हो रहे हैं। अलग-अलग दिशा में कार्यालय होने से लोगों को कार्यालय खोजना पड़ता है। वहीं विभिन्न कार्यो के लिए आए लोगों को कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी होती है।

मंगलवार, 29 मई 2018

वृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन ने अब तक खाली नहीं किया स्कूल भवन, मालखरौदा के पुराने हाईस्कूल भवन में अभी भी ट्रेनिंग सेंटर संचालित

जांजगीर-चांपा. ग्राम पंचायत मालखरौदा के तत्कालीन सरपंच ने गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के पुराने भवन को एक एनजीओ को किराए पर दे दिया है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंची है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने भी ग्राम पंचायत मालखरौदा के तत्कालीन सरपंच को नोटिस जारी किया है, जिसकी जानकारी प्राचार्य द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा शाला भवन को खाली नहीं करवाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

सोमवार, 28 मई 2018

डीएफओ विकास यात्रा में व्यस्त, मर रही मछलियां, मगरमच्छ भूख-प्यास से त्रस्त, मुड़ा तालाब का जलस्तर घटने से मगरमच्छ बेहाल

जांजगीर-चांपा. ग्राम कोटमीसोनार स्थित प्रदेश के एकमात्र क्रोकोडायल पार्क में अव्यवस्था चरम पर है। यहां के मुड़ा तालाब का जलस्तर एकदम घट गया है, जिसके कारण मछलियां मर रही हैं। इस वजह से मगरमच्छों को भरपेट आहार नहीं मिल रहा है। क्रोकोडायल पार्क की व्यवस्था सुधारने के बजाय जिला वन मंडलाधिकारी विकास यात्रा में व्यस्त हैं। मौजूदा आलम यह है कि मगरमच्छ पर्याप्त भोजन और पानी के अभाव में त्रस्त हैं।

सोमवार, 7 मई 2018

अंत्यावसायी वित्त निगम के कार्यपालन अधिकारी "गुप्ता" पर होना है एफआईआर मगर उस पर मेहरबान रमन सरकार, हितग्राहियों को लोन दिलाने के नाम पर अफसर ने की है ठगी

राजेंद्र राठौर@जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जो परत-दर-परत उजागर हो रहा है। ताजा मामला हितग्राहियों को लोन दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी से संबंधित है। इस कृत्य को किसी छोटे कर्मचारी ने नहीं, बल्कि जिले में पदस्थ रहे कार्यपालन अधिकारी ने अंजाम दिया है। हद की बात तो यह है कि ठगी के शिकार लोगों की शिकायत के बाद तत्कालीन कलेक्टर के निर्देश पर पामगढ़ एसडीएम द्वारा की गई जांच में इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है, जिसके आधार पर तत्कालीन कलेक्टर ने संबंधित अफसर के खिलाफ एफआईआर एवं विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की है, लेकिन शासन स्तर तक पहुंच होने के चलते दागी अफसर न केवल पद पर बना हुआ है, बल्कि मलाई भी खा रहा है। 

रविवार, 6 मई 2018

खाद की खरीदारी के लिए अब आधार नंबर अनिवार्य, आधार नंबर लिंक होने पर ही रियायत दर पर मिलेगी खाद

जांजगीर-चांपा. रसोई गैस सिलेंडर की तर्ज पर ही अब किसानों को खाद की खरीदारी के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों का आधार नंबर लिंक रहेगा, उन्हीं किसानों को रियायती दर पर खाद मिल सकेगी। नहीं तो बाजार मूल्य में महंगी कीमत पर खाद लेना पड़ेगा। केन्द्र सरकार की नई व्यवस्था से इस बार जिले में सरकारी और निजी दोनों केन्द्रों पर खाद की खरीदी-बक्री पीओएस मशीन के जरिए होगी। किसानों को खरीदारी करने के लिए अपना आधार नंबर जुड़वाना होगा। पिछले साल नई व्यवस्था को लागू करने ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा।

जैजैपुर से लालमणी हो सकते हैं जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार, पार्टी सुप्रीमो से संकेत मिलने से क्षेत्र में धुंआधार जनसंपर्क जारी

जांजगीर-चांपा. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी ने भले ही अभी अपने पूरे पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन जिन विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों को मैदान में उतारना है, उन्हें संकेत जरूर दे दिए हैं, ताकि वे समय रहते जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बना सके। कुछ इसी तरह के हालात जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भी है, जहां से पार्टी सुप्रीमो जोगी के कट्टर समर्थक माने जाने वाले लालमणी पटेल को चुनाव मैदान में उतारने के संकेत पार्टी हाईकमान ने हाल ही में दिए हैं। पटेल राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं, क्योंकि वे दो बार जनपद सदस्य चुने जाने के साथ-साथ सभापति का दायित्व भी बखूबी निभा रहे हैं।

गुरुवार, 3 मई 2018

पामगढ़ पुलिस की पहल पर फिर रूकी नाबालिग की शादी, एक दिन बाद पहुंचने वाली थी बारात, समझाइश पर शादी स्थगित

जांजगीर-चांपा. केन्द्र और राज्य सरकार एक ओर जहां लोगों को साक्षर बनाने का प्रयास रही है, वहीं जिले के ग्रामीण इलाकों में रूढ़ीवादी परंपरा अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षित लोग भी पुरानी परंपराओं को निभाते हुए अपनी नाबालिग लडक़े-लड़कियों की शादी करवा रहे हैं। ऐसा ही मामला पामगढ़ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम डोंगाकोहरौद में गुरूवार को एक बार फिर सामने आया, जहां परिजन एक 17 वर्षीया लडक़ी की शादी नियम-कायदों को ताक पर रखकर करवा रहे थे। हालांकि प्रशासन की पहल पर नाबालिग की शादी रूक गई।

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

पीएम आवास योजना की रैंकिंग में टॉप 5 से जिला बाहर, प्रथम और द्वितीय स्थान पर क्रमश: बालोद और धमतरी का नाम, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक बार फिर जारी की रैंकिंग

जांजगीर-चांपा. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में जांजगीर-चांपा जिला फिसड्डी साबित हुआ है। तय समय में लक्ष्य के अनुरूप आवास पूर्ण नहीं होने के चलते जिला टॉप 5 से बाहर हो गया है। जबकि जांजगीर-चांपा से छोटे बालोद जिले ने छत्तीसगढ़ में पहला व देश में आठवां स्थान हासिल किया है। लक्ष्य के सापेक्ष 6700 मकान बनाने के चलते बालोद जिले का प्रतिशत 82.2 है। 

नाला निर्माण के नाम पर लाखों डकारने की तैयारी, नगरपालिका नहर पुल के पास करा रही नाला निर्माण, जिला प्रशासन तक पहुंची शिकायत

जांजगीर-चांपा. नगरपालिका परिषद जांजगीर में एक बार फिर लाखों डकारने की कवायद शुरू हो गई है। इस बार नाला निर्माण के नाम पर शासकीय राशि में सेंध लगाने की योजना बनाकर उसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। कुछ पार्षदों ने इस मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन से शिकायत भी कर दी है, लेकिन मामले में फिलहाल कार्यवाही की दरकार है।

रविवार, 25 मार्च 2018

वकीलों के लिए खुशखबर! काला कोट पहनने से छूट, स्टेट बार कौंसिल ने दी गर्मी में काले कोट के उपयोग से राहत

जांजगीर-चांपा. तपा देने वाली गर्मी में भी काले कोट पहनकर न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के लिए खुशखबरी है। स्टेट बार कौसिंल ऑफ  छग ने काला कोट पहनने में छूट दी है, जिससे अधिवक्ताओं को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि तेज गर्मी में भी वकीलों को कोट पहनकर न्यायालय में उपस्थित होना पड़ता था। 

शनिवार, 24 मार्च 2018

जगदीश बंसल को अवैध निर्माण हटाने नोटिस, सक्ती तहसीलदार ने 26 मार्च तक की दी मोहलत, जारी नोटिस में संभागीय आयुक्त के आदेश का हवाला

जांजगीर-चांपा. सक्ती तहसीलदार ने जगदीश प्रसाद बंसल को आगामी 26 मार्च तक शासकीय भूमि से अवैध निर्माण हटाने एवं कब्जा मुक्त करने संबंधी नोटिस जारी की है। तहसीलदार न्यायालय से 24 मार्च को जारी नोटिस में कहा गया है कि न्यायालय आयुक्त बिलासपुर संभाग के प्रकरण क्रमांक 190/ब-121/2015-16 एवं तहसील न्यायालय सक्ती के राजस्व प्रकरण क्रमांक 11/ब-121/ 2015-16 के अनुसार ग्राम सक्ती की शासकीय भूमि खसरा नंबर 1213 में से 20 बाय 54 कड़ी पर आपके द्वारा निर्मित पक्का मकान को अवैध ठहराया गया है। इसलिए उक्त अवैध निर्माण को 26 मार्च को 10.30 बजे तक स्वयं हटा लें तथा कब्जा मुक्त कर दें। अन्यथा शासन द्वारा कब्जा हटाने की कार्यवाही की जाएगी एवं अतिक्रमण स्थल पर खड़ी संपत्ति राजसात कर ली जाएगी। 

बुधवार, 7 मार्च 2018

पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ ही राजनीति में सशक्त भूमिका निभा रही ‘ज्योति’, जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने प्रयास जारी

जांजगीर-चांपा. चारदिवारी में रहकर कभी चूल्हा-चौका तक सीमित रहने वाली ज्योति किशन कश्यप का नाम अब राजनीति के क्षेत्र में शुमार हो चुका है। वे पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ ही राजनीति में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। यही वजह है कि जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद से उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने हरसंभव प्रयास किया है। उनका यह प्रयास लगातार जारी है। नतीजतन, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उन्हें खासा तवज्जों देते हैं। 

सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

अब प्रवेश प्रक्रिया की अवधि कम करेगा Central School Organization, 31 July के बजाय इस वर्ष 30 April को ही समाप्त हो जाएगी प्रक्रिया

जांजगीर-चांपा. देश भर में केन्द्रीय विद्यालयों का संचालन करने वाला केन्द्रीय विद्यालय संगठन अपनी प्रवेश प्रक्रिया की अवधि कम करने जा रहा है। पिछले साल तक केन्द्रीय विद्यालयों में 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलती थी, जिसे इस साल 30 अप्रैल को ही समाप्त कर दिया जाएगा। 

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

चिटफंड सहित धोखाधड़ी के 72 मामलों की जांच करेगी एसआईयू, शीघ्र कार्रवाई के लिए आईजी के निर्देश पर यूनिट गठित

जांजगीर-चांपा. बिलासपुर रेंज के आईजी के निर्देश पर धोखाधड़ी के दर्ज मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए जिले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट गठित की गई है। जिले में दर्ज धोखाधड़ी के 72 मामलों की त्वरित जांच कर ये यूनिट आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

शिवरीनारायण में उस वक्त मच गया हडक़ंप, जब वायरल हुआ मौत कुआं में हादसे का वीडियो, शरारती तत्वों ने पुरानी वीडियो को किया वायरल, सकते में आ गए थे अफसर

राजेंद्र राठौड़@जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण में उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब यहां के माघी मेले लगे मौत कुआं में हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई। स्थानीय प्रशासनिक अफसर उस वीडियो को देख कुछ समय के लिए निश्चित तौर पर सकते में आ गए। ये खबर आप पढ़ रहे हैं http://navinkadam.blogspot.in/ पर उन्होंने जब जांच-पड़ताल की तो पता चला कि शिवरीनारायण के मौत कुआं में ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। जांच में सोशल मीडिया पर वायरल दुर्घटना की वीडियो पुरानी निकली। वस्तुस्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। 

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

जुआरियों का सरगना बाम्बे यादव गिरफ्तार, दस लीटर शराब के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चांपा. जुआरियों के जिस सरगना को सक्ती समेत जिलेभर की पुलिस काफी समय से तलाश रही थी, आखिरकार गुरूवार को वह दस लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। सक्ती पुलिस ने बताया कि नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक नीथू कमल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है। एसपी के निर्देश के परिपालन में बीती रात सक्ती एसडीओपी अमित पटेल के मार्गदर्शन में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बासीन रोड में जुआरियों के सरगना बाम्बे यादव को दस लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।