सक्ती. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशन पर शनिवार को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय कैम्प सक्ती में यातायात प्रभारी निरीक्षक शीतल सिदार की टीम द्वारा आयोजित किया गया।
कैम्प में सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती के प्राचार्य केशव कौशिक, शासकीय हाईस्कूल सकरेली के प्राचार्य सुरेश श्रीवास, खैरा स्कूल के फलादियुस मिंज, शासकीय स्कूल परसदाखुद के सुरेन्द्र कुमार सिदार, स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त अंकितदास मानिकपुरी, 30 आचार्य, शासकीय-अद्र्धशासकीय स्कूलों से 300 से अधिक स्काउट गाइड सहित 800 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। निरीक्षक सिदार द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात मोटरयान अधिनियम की जानकारी, रोड में चलने के दौरान नियमों की जानकारी, सडक़ पार करने के लिए जेब्रा क्रासिंग का उपयोग आदि की जानकारी विस्तार से दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें