बुधवार, 19 जुलाई 2017

नगर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कार्यक्रम आज से, वृंदावन के बालव्यास आनंद कृष्ण शास्त्री कराएंगे कार्यक्रम का रसपान

सक्ती. श्रीराधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रावणी मास के पावन पर्व पर 20 जुलाई से 22 जुलाई तक शहर के कोरबा रोड बंधवा तालाब के नीचे स्थित श्रीराधाकृष्ण नगर के राधाकृष्ण सभागार में पहली बार तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा (नरसी जी का भात) कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें वृंदावन निवासी बालव्यास आनंद कृष्ण शास्त्री महाराज श्रद्धालुओं को कार्यक्रम का रसपान कराएंगे। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्रीराधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति सक्ती के अध्यक्ष जगदीश बंसल एवं प्रचार प्रभारी महेन्द्र जिंदल ने बताया कि धर्म की नगरी वृंदावन के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम नानीबाई का मायरा सक्ती शहर में आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक दिवस शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बाल व्यास के अलावा वृंदावन से पधारे कलाकारों की टीम अपनी प्रस्तुति देगी। 

 अध्यक्ष जगदीश बंसल ने क्षेत्रवासियों से 20 से 22 जुलाई तक चलने वाले नानी बाई का मायरा कार्यक्रम में सपरिवार अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक अमर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद बंसल, विमल किशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष ऋषि गोयल, श्रवण अग्रवाल, सुरेश लाला, डॉ. राजेश, मुकेश अग्रवाल डीएम, रमेश मित्तल, शंकर लाल चेम्बर, अनिल अग्रवाल, सत्यविद्या सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें