बाराद्वार. शासन-प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी जिले समेत समूचे प्रदेश में सूदखोरी का काला कारोबार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले जहां ग्राम कुरदा (चांपा) निवासी किसान जगदीश बघेल ने सूदखोरों की प्रताडऩा से परेशान होकर कलेक्टर जनदर्शन में मौत को गले लगाया था। वहीं अब बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली के एक किसान ने सूदखोर की प्रताडऩा से त्रस्त होकर खुदकुशी की है।
बाराद्वार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाराद्वार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 5 दिसंबर 2017
गुरुवार, 25 मई 2017
टेपनल का दूषित पानी पीकर 14 लोग बीमार, नगरपंचायत बाराद्वार के वार्ड नम्बर 6 में फैला डायरिया
बाराद्वार. नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 के
14 लोग टेप नल का दूषित पानी पीकर बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत होने
पर प्रभावितों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बाराद्वार के सभी वार्डों में नगर
पंचायत टेपनल के जरिए जलापूर्ति करता है।
शनिवार, 6 मई 2017
कपड़ा दुकान से नगदी और जेवरात की उठाईगिरी, बाराद्वार के राजेश क्लाथ स्टोर्स में दिनदहाड़े हुई वारदात
बाराद्वार. नगर पंचायत बाराद्वार में संचालित एक कपड़े की दुकान में खरीददारी करने के लिए गई महिला उठाईगिरी का शिकार हो गई। दुकान में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात उठाईगिरों ने महिला के पर्स से दस हजार रुपए नगद, सोने के जेवर और एटीएम कार्ड को पार कर दिया। महिला की रिपोर्ट पर बाराद्वार पुलिस मामला दर्ज कर उठाईगिरों की पतासाजी कर रही है।
शनिवार, 8 अप्रैल 2017
आजादी के बाद पहली बार बनेगी लच्छनपुर में सडक़, विधायक साहू के प्रयास से स्वीकृत हुए 5.83 करोड़ के काम
बाराद्वार. सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. खिलावन साहू के प्रयास से लच्छनपुर में 50 लाख के मिनी इनडोर स्टेडियम एवं 5.33 लाख के झरना से लच्छनपुर सडक़ मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्रवासियों में हर्ष है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, लोकनिर्माण मंत्री राजेश मूणत, प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ज्ञात हो की झरना से लच्छनपुर मार्ग की मांग हमेशा से की जाती थी, लेकिन आजादी के 70 बाद भी इस मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया था। विधायक डॉ. साहू ने इस कार्य को प्रमुखता से लेते हुए आम जनता की सुविधा के मद्देनजर इस कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करवाई है, जिससे झरना, लच्छनपुर, कुम्हारी, कड़ारी सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इसी प्रकार सक्ती विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत कुरदा में मेनरोड से सिद्व आश्रम की ओर 7.50 लाख का सीसी रोड तथा ग्राम पंचायत गढग़ोढ़ी में पनखती तालाब में शशि घर से जगदीश की बाड़ी की ओर 7.50 लाख का सीसीरोड निर्माण कार्य स्वीकृति देने एवं बजट सत्र 2017-18 में सक्ती विधानसभा क्षेत्र को दी कई बड़ी सौगातें, जिसमें लोक निर्माण विभाग की सुन्दरेली से मसनियाकला तक सडक़ निर्माण पुल पुलिया सहित नहर मार्ग (30 किमी) को डामरीकरण सडक़, मुख्यमार्ग कुरदा से गिधौरी-चौराबरपाली तक 4 किमी सडक़ निर्माण, बरपाली से बासीनपाठ 8 किमी सडक़ निर्माण, सारागांव-अमरूवा-कुम्हारीकला मार्ग निर्माण 6 किमी, लच्छनपुर से झरना मार्ग 2 किमी, बासीन से पासीद-किरारी 5 किमी सडक़ निर्माण पुल-पुलियों सहित सक्ती बरपाली-बासीनपाठ मार्ग 10 किमी मजबूतीकरण, संजयग्राम से बस्तीबाराद्वार मार्ग का निर्माण 2.50 किमी, मुख्यमार्ग सकरेलीखुर्द से कुधरीटार का निर्माण 2 किमी, मुख्यमार्ग बाराद्वार से डुमरपारा मार्ग का निर्माण 2 किमी, मुख्यमार्ग केसला से आमादहरा मार्ग का निर्माण 2.5 किमी, चोरिया से बरभांठा तक मार्ग का निर्माण 2 किमी, मल्दी सुवाडेरा अचानकपुर मार्ग 10 किमी, नगरदा-झींका-गिधौरी-परसापाली-रेड़ा 10 किमी चौड़ीकरण, सक्ती से अड़भार-फगुरम-खरसिया तक 25 किमी सडक़ निर्माण, सक्ती-टुण्ड्री (राज्य मार्ग क्रमांक 29) चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य 5 किमी, बाराद्वार से हसौद राज्य मार्ग का 9 में से 5 किमी बचे हुए का चौड़ीकरण, सोंठी आश्रम से संजय ग्राम दर्राभांठा, सलनी-दीपाडीह 10 किमी सडक़, मरकामगोढ़ी से खुसरूडेरा के मध्य बोराई नदी में पुल, सोनियापाठ से नवागांव के मध्य सोननदी में पुल, सक्ती से मालखरौदा-छपोरा मार्ग के सपनाई नाला में पुल, कुम्हारीकला से अमरूवा के मध्य सोननदी में सेतु, दारंग से सीधराम मार्ग पर पुल, तथा मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना की दारंग से बघौदा मार्ग 2.50 किमी., अमलीटिकरा से अमलडीहा मार्ग 3.50 किमी., मरकामगोढ़ी से परसदाखुर्द के मध्य बोराई नदी में एनीकट निर्माण, जाजंग एवं डोडक़ी में स्टापडेम को बजट में शामिल किया गया है।
गुरुवार, 30 मार्च 2017
OMG! एटीएम का लॉक तोडक़र चोरों ने उड़ा दी रकम
बाराद्वार स्थित एसबीआई के एटीएम में हुई वारदात
बाराद्वार. भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नगर में स्थापित एटीएम का लॉक तोडक़र अज्ञात चोरों ने बीती रात उसमें रखी रकम उड़ा दी। एटीएम से कितनी रकम चोरी हुई है, इसका ब्यौरा नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंक प्रबंधन की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बाराद्वार में भारतीय स्टेट बैंक ने एटीएम स्थापित की है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एटीएम का लॉक तोडक़र उसमें रखी नगदी रकम को पार कर दिया। रात्रि गश्त के दौरान थाना प्रभारी अजयशंकर त्रिपाठी एवं स्टॉफ की नजर खुले हुए एटीएम पर पड़ी तो शंका होने पर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक रंजीत तिर्की से संपर्क किया गया और उन्हें घटना की जानकारी दी गई।
सूक्ष्मता से जांच करने पर पुलिस को कुछ वस्तु परख साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा संभावित है।
उन्होंने बताया कि एटीएम में रकम डालने वाली संस्था सीएमएस के अधिकारियों को बुलाया गया है। वहीं एटीएम कक्ष के सीसी कैमरे का भी फुटेज निकलवाया जा रहा है। मामले की छानबीन में थाना स्टॉफ सहित क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई है।
भालू ने किया हमला तो ग्रामीण ने दिखाई बहादुरी
घायल ग्रामीण का उपचार जारी, ग्राम चमरा बरपाली की घटना
बाराद्वार. ग्राम चमरा बरपाली में गुरूवार की सुबह दिशा मैदान के लिए खेत की ओर गए एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू को सामने देख घबराने के बजाय उस ग्रामीण ने उससे डटकर मुकाबला किया, जिससे भालू को वहां से भागना पड़ गया। भालू के हमले से ग्रामीण को चोंटे आई है। मामले की सूचना घायल ग्रामीण ने बाराद्वार पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार, बाराद्वार थाना अंतर्गत ग्राम चमरा बरपाली निवासी युवक छोटूदास महंत गुरूवार की सुबह दिशा मैदान के लिए गांव से बाहर खेत की ओर गया था। वहां उसका सामना एक भालू से हो गया, लेकिन वह घबराया नहीं। युवक छोटूदास ने भालू के साथ सीधा मुकाबला किया। युवक की बहादुरी देख भालू कुछ ही देर में वहां से भाग गया।
भालू के हमले से युवक छोटूदास के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोंटे आई। घायल युवक ने इसकी सूचना ग्रामीणों की मदद से बाराद्वार थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बहरहाल, युवक की इस बहादुरी के चर्चे पूरे दिन क्षेत्र में चलता रहा। बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक अजयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना में युवक के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोंटे आई है। युवक की स्थिति फिलहाल सामान्य है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

