जांजगीर-चांपा. लैलूंगा में पदस्थ रहे रेंजर डीआर लदेर को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। सर्व मंच का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ज्ञात हो कि बीते तीन मार्च को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी धरना को समर्थन देने जांजगीर पहुंचे थे, उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि डीआर लदेर को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। मामले की सीबीआई जांच भी कराई जानी चाहिए तथा उनकी पत्नि को जांजगीर में राजपत्रित अधिकारी के रूप में अनुकंपा नियुक्ति दी चाहिए। साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा के लिए केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में नि:शुल्क व्यवस्था सरकार की ओर से की जानी चाहिए। उनके परिवार को सुरक्षा देने की भी जिम्मेदारी सरकार की बनती है। धरना को समर्थन देने से पूर्व जोगी उनके निवास पहुंचे,

जहां परिजनों से मुलाकात की और सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया। दशगात्र के बाद देर शाम परिजनों व नगरवासियों द्वारा कैण्डल मार्च निकाला गया, जो कि स्व. लदेर के निवास मंझोतपारा से निकलकर विष्णु मंदिर, गांधी चौक, कचहरी चौक, अंबेडकर प्रतिमा स्थल होते हुए शहीद स्मारक स्थल पहुंचा, जहां हजारों की तादात में उपस्थित सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी सदस्यों ने आंदोलन को जारी रखने की सहमति जताई।
विधायक देवांगन ने दिया समर्थन
क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल देवांगन गुरूवार की शाम धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार को शहीद का दर्जा देने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और जल्द से जल्द शहीद का दर्जा देने की कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने इस मामले में संलिप्त सभी अपराधियों के जल्द से जल्द धरपकड़ की भी मांग सरकार से की। इस अवसर पर रमेश पैगवार उपाध्यक्ष, शशिकांता राठौर सहित नगर कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
सर्व दलीय मंच ने की बैठक
धरना-प्रदर्शन को आगे रणनीति देने के मकसद से चार मार्च की शाम सर्व दलीय मंचों की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें सभी संगठनों, वर्गों के सदस्यों ने हिस्सा लिया और आगे धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रखने पर सहमति जताई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें