रविवार, 23 जुलाई 2017

घरों में उड़ी स्वादिष्ट व्यंजन की खुशबू, बच्चों ने लिया गेड़ी का आनंद, उमंग और उल्लास के साथ मना छत्तीसगढ़ का हरेली त्योहार

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली 23 जुलाई को ग्रामीणों ने बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान घरों में जहां स्वादिष्ट व्यंजन की खुशबू उड़ी तो वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर गेड़ी का आनंद लिया। किसानों ने अपने कृषि औजार की पूजा-अर्चना की।

प्रतिवर्ष यह त्योहार सावन माह में कृषि कार्य के पूर्ण होने पर किसानों द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है। किसान खेत जाकर वहां पूजा पाठ कर चीला चढ़ाते हैं। साथ ही अपने सभी कृषि औजारों हल, फावड़ा, गैती, कुदाली, रापा की साफ -सफाई कर उसका आभार प्रकट करते हुए पूजा कर उसे संभाल कर रखते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरागत तौर पर यह त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर सभी घरों मे तरह-तरह के पकवान जैसे चीला, सोहारी, गुलगुला, भाजिया, ठेठरी, खुरमी, बड़ा, चौसेला, पूरी, खीर बनाए गए। वहीं कई ग्रामों में ग्रामीणों ने बैल दौड़ की प्रतियोगिता भी आयोजित की। इस दिन किसी भी कृषक ने खेतों में कार्य नहीं किया और अपने मवेशियों को खुला छोड़ दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें