जांजगीर-चांपा. अंचल के जननेता एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत की 39वीं पुण्यतिथि पर जिलेवासियों ने उन्हें शिद्दत से याद किया। जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। वहीं मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर के बीडी महंत स्मृति उद्यान में किया गया।
जिला मुख्यालय जांजगीर के बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. चरण दास महंत ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल देवांगन कहा कि स्व. महंत आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके कार्य व संस्मरण हमारे साथ हमेशा रहेंगे। हमें उनके आदर्शो को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि स्व. महंत सादगी और शांतिप्रिय थे, जिन्होंने कभी अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव शशिकांता राठौर ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत हमारे आदर्श और मार्गदर्शक थे। गरीब और नि:सहायों के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। श्रद्धांजलि सभा के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, रमेश पैगवार, तान्या अनुरागी, नीता थवाईत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इसी तरह चांपा स्थित बीडीएम अस्पताल, लायंस चौक, केराझरिया, सक्ती व नगर पंचायत सारागांव में भी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व मंत्री स्व. महंत को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें