रविवार, 6 अगस्त 2017

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार आज, चंद्रग्रहण के कारण राखी बांधने के लिए मिलेगा सिर्फ ढाई घंटा

जांजगीर-चांपा. भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार सात अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन मनाने के लिए सिर्फ  ढाई घंटे का समय मिलेगा। दरअसल, इस पावन दिन पर चंद्र ग्रहण पड़ रहा है और भद्रा नक्षत्र का योग बन रहा है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए ऐसा हो रहा है। इससे पहले 2005 में रक्षाबंधन के दिन ग्रहण पड़ा था। ज्योतिषियों का कहना है कि यह बेहद अशुभ संयोग है।

ज्योतिष गणित के अनुसार सुबह 11.04 बजे तक भद्रा है। इसके बाद दोपहर 1.29 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक लग जाएगा। इस बीच 11.05 से लेकर दोपहर 1.28 बजे तक यानि ढाई घंटे तक ही राखी बांधी जाएगी। भद्रा और सूतक के दौरान रक्षाबंधन नहीं मनाया जा सकता है। यह अशुभ होता है। हांलाकि चंद्रग्रहण रात 10.53 बजे से शुरू होगा, जो मोक्षकाल देर रात 12.48 बजे तक रहेगा, लेकिन इसका सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए शुभ है। वृष, कर्क, कन्या व धनु राशि के लिए सामान्य और मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ है। जिनके लिए ग्रहण अशुभ है उनके लिए इसे देखना अशुभ फलदायी होगा।
 


बाजार में मोदी राखी की धूम

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुशल नेतृत्व के लिए जहां पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। वहीं इन दिनों बाजारों में भी मोदी की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजनीति के अखाड़े में देश को नई ऊंचाई पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री अब रक्षाबंधन पर बहनों की पहली पसंद बन गए हैं। जिले के बाजारों में मोदी राखी की धूम है। रक्षा सूत्र में मोदी की तस्वीर बनी ये राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाएं और युवतियां भी इन राखियों को खासा पसंद कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें