रविवार, 6 अगस्त 2017

पनामा पेपर लीक मामले पर चर्चा में भाग लेने से डर गई रमन सरकार- मंजू सिंह, प्रदेशव्यापी जनविधानसभा धरना-प्रदर्शन का आयोजन

जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री रमन सिंह के पते पर विदेश में जमा कालाधन मामले पर विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव का सामना नहीं कर सकने के चलते 11 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र को ढ़ाई दिन में ही रमन सरकार द्वारा समाप्त किए जाने के विरोध में स्थानीय कचहरी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आहूत प्रदेशव्यापी जनविधानसभा धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक मोतीलाल देवांगन व चुन्नीलाल साहू, प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठक चैनसिंह सामले एवं जिले के अन्य प्रमुख नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व अन्य दागी मंत्रियों का मुखौटा लगाकर जनविधानसभा के माध्यम से पनामा लीक मामला, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जमीन घोटाले, किसानों को दिए जाने वाले बोनस, शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला एवं बाल विकास विभाग की उदासीनता सहित अन्य विषयों पर प्रश्न दागकर विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत ने जनहित के मुददों पर चर्चा न कराकर राज्य सरकार ने असंसदीय कृत्य किया है। सरकार के इस रवैये से प्रदेश की जनता को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। यही वजह है कि प्रदेश के सभी विधायक, नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के साथ 9 अगस्त क्रांति दिवस पर दिल्ली के जंतर-मंतर लोकतंत्र बचाव बैनर तले एक दिवसीय धरना देने जा रहे हैं। विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री को भय हो गया था कि मानसून सत्र में पनामा लीक मामला तथा उनके 8 मंत्रियों के भ्रष्टाचार के करतूतों को उठाया जाएगा। जनता के सामने उनकी पोल न खुल जाए, इसलिए अचानक सत्रावसान कर रमन सरकार विधानसभा से पलायन कर गई। विधायक चुन्नीलाल साहू ने कहा कि लोगों के हितों से जुड़े मुददों पर उपलब्ध प्रावधानों के तहत विपक्ष अपनी बातें सदन में चर्चा के माध्यम से रखती है, किन्तु सरकार बहुमत के बल पर निरंकुशता में उतर आई है। सही मायने में सरकार का ये कृत्य अवमानना की श्रेणी में आता है। 

इंका नेता दिनेश शर्मा व सतीश दीवान, गोरेलाल बर्मन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शेषराज हरवंश, नगर पालिका अध्यक्ष चांपा राजेश अग्रवाल, रामलाल यादव, महामंत्री आभाष बोस, साधेश्वर गबेल, हरप्रसाद साहू ने विभिन्न मुददों पर प्रश्न दागते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का महत्वपूर्ण स्थान होता है, किन्तु मोदी, रमन सरकार विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। हम पूरी ताकत से ऐसे फांसीवादी ताकतों का डटकर मुकाबला करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष रमेश पैगवार ने किया। 

इस दौरान प्रमुख रूप से आरिफ अंसारी, लोचन साव, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरवंश, राईसकिंग खुंटे, उपाध्यक्ष नीता थवाईत, गीता देवांगन, सौरभ सिंह व प्रशांत शर्मा, नीलू पाण्डेय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, रामराज्य पाण्डेय, किशन सोनी, रामगोपाल रात्रे, प्रकाश सोनी, राजेन्द्र यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला युकां अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अंकित सिसोदिया, सत्यप्रकाश सिंह, रामकुमार यादव, भोलू यादव, एनएसयूआई विधानसभा अविनाश साहू, अशोक रात्रे, मून खान, भगवान दास गढ़ेवाल, रामकुमार पटेल, परमेश्वर सिंह राठौर, गुलाबुददीन खान, भरतलाल लदेर, मनोज तिवारी, सुखराम गरेवाल, बसंत अग्रवाल, महेश्वर टण्डन, परमेश्वर निर्मले, शेषनाथ टण्डन, ज्ञान प्रकाश गढ़ेवाल, रामखिलावन राठौर, पवन कश्यप, महेश्वर लदेर, प्रीतम राठौर, किशन चौरसिया, कल्याण सिह बर्मन, रज्जाक खान, पवन अजगले, विनोद खुंटे सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें