सोमवार, 29 जनवरी 2018

केन्द्रीय विद्यालय में यातायात जागरूकता शिविर आयोजित, पुलिस अकादमी चन्दखुरी के यातायात निरीक्षक ने दी नियमों की जानकारी

जांजगीर-चांपा. केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में सोमवार को यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर एसपी नीथू कमल के दिशा-निर्देश में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अकादमी चन्दखुरी के यातायात निरीक्षक सी दिनकर ने यातायात नियमों की जानकारी दी। 

केन्द्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए। शिविर में उपस्थित विद्यार्थी एवं शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए यातायात निरीक्षक दिनकर ने कहा कि वाहन कभी भी उल्टे दिशा में नहीं चलाना चाहिए, क्योंकि इससे दुर्घटना होती है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक वाहन में वाहन से संबंधित संपूर्ण मूल दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चलें। शराब का सेवन कर कभी भी वाहन का चालन न करें। वाहन को कण्डेक्टर अथवा हेल्फर को किसी भी स्थिति में चलाने न दें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के बताए बेहतर रास्ते पर ही चलना चाहिए। यातायात शाखा जांजगीर के एएसआई ओपी महतो ने भी यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ आरक्षक अरूण तिवारी एवं शबीना बानो ने यातायात संकेतों से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान वहां मौजूद वाहन चालक मनीष गौर एवं अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किया गया। यह शिविर यातायात शाखा प्रभारी निरीक्षक शीतल सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य विनय प्रकाश राम, वरिष्ठ शिक्षिका संगीता लूथर, शिक्षक टीआर चौहान, विमल मिंज, मनोज कुमार, अनिल डहरवाल सहित अन्य शिक्षकों ने पूरे समय उपस्थित रहकर यातायात जागरूकता शिविर को सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें