रायगढ़ के होटल ग्रैंड ट्रिनिटी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

इस आयोजन में एरिया-4 के समस्त 10 क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर एरिया पत्रिका आस्का का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। लायनेस क्लब जांजगीर को सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रेजेंटेशन, सर्वश्रेष्ठ क्लब स्क्रैपबुक, सर्वश्रेष्ठ एल्बम, रोअस्टर, रिपोर्टिंग, सर्वश्रेष्ठ कम्युनिकेशन के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही लायनेस जूही गौरहा को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, लायनेस माधवी सिंह, लायनेस नमीषा थवाईत को सर्वश्रेष्ठ सचिव एवं कोषाध्यक्ष के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सुनीता गट्टानी, सरोज पाटनी, संगीता अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान की अगली कड़ी में लायनेस क्लब द्वारा किए गए 101 सेवा गतिविधियों की प्रशंसा की गई और उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट नर्सिंग कार्मिकों के सम्मान, कुपोषित परिवार को गोद, 3000 पुस्तकों का संग्रहण कर दान, महिला स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन का वितरण जैसी गतिविधियों के लिए अवार्ड दिया गया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट शबाना नाज और एरिया ऑफिसर सरिता रतेरिया ने जांजगीर क्लब की सेवा गतिविधि को अनोखा और अनुकरणीय बताया। जांजगीर लायनेस क्लब से एरिया कांफ्रेंस में उपस्थित अध्यक्ष जूही गौरहा, सचिव माधवी सिंह, कोषाध्यक्ष नामिषा थवाईत, पूर्व अध्यक्ष कल्पना केशरवानी, अनुराधा मिश्रा, सरोज पाटनी, स्मृति गौरहा, सुनीता गट्टानी को गोल्ड मेडल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें