सोमवार, 6 मार्च 2017

जानिए ऐसा क्या हुआ कि गदगद हो रहे चंद्रपुर क्षेत्र के लोग

चंद्रपुर में जल्द खुलेगा नवीन महाविद्यालय, महाविद्यालय की घोषणा से क्षेत्रवासियों में हर्ष

file photo
जांजगीर-चांपा. जिले के चंद्रपुर में जल्द शासकीय महाविद्यालय की स्थापना होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस आशय की घोषणा बजट में की है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी झलक रही है।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय विधायक एवं छग राज्य बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह जूदेव के समक्ष क्षेत्रवासियों ने चंद्रपुर में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने की मांग लगातार रखी थी। जनहित से जुड़े इस मुद्दे को विधायक जूदेव ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष रखा था, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया है। बजट में उन्होंने यहां महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की है। इससे क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र के पिताम्बर सिंह पटेल, सुखमति सिदार, मनोज पटेल, भानू बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष टुकेश्वरी मनोज पटेल, उपाध्यक्ष प्रेम टंडन, जनपद सदस्य भूपेंद्र पटेल, शारदा खोमराज पटेल, काजल किरण, अमृत डनसेना, कुमार पटेल, श्याम बाई, अर्जुन चंद्रा, निर्मल सिदार, कुंतीदेवी राठिया, विमला महंत, मोहर साय, श्यामलाल उरांव, हेमंत डनसेना, भीष्म मैत्री, गणेश चौहान, गणेश राठिया सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक जूदेव के प्रति आभार जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें