अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में होंगी शामिल

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रेशम बोर्ड और राज्य सरकार के ग्रामोद्योग विभाग (रेशम प्रभाग) के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्टोरेट सभाकक्ष मेें सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृती जुबीन ईरानी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लेंगी। वीडियो कांफ्रेंस में स्मृति ईरानी कोसा धागा निकालने वाली महिलाओं से चर्चा करेंगी। इस अवसर पर कोसा धागा निकालने का कार्य करने वाली महिलाओं को ‘कोसा धागाकरण मशीन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें