जांजगीर-चांपा. भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्राम कुलीपोटा द्वारा 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिपुसूदन सिंह राठौर ने कहा कि आज ही के दिन हमारे संगठन की स्थापना हुई थी। एक देश में दोहरी नागरिकता के प्रश्न पर जनता पार्टी के विघटन के बाद 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई भाजपा ने इन 37 वर्षों के राजनीतिक सफर में अनेक उतार-चढ़ाव एवं संर्घषों का सामना करते हुए अपने पारिश्रमिक के बल पर आज इस मुकाम को हासिल किया है और इसी का परिणाम है कि भाजपा इस देश ही नहीं पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन के रूप में खड़ी है। कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिला पदाधिकारी चन्द्रकांत रात्रे ने कार्यकर्ताओं को आहवान करते हुए कहा कि हम एक जिम्मेदार पार्टी के कार्यकर्ता हैं और आने वाला समय अनेक चुनौतियों का है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को इतिहास पुरूष कहते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बनाए जाने पर उनका आभार जताया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भुपेन्द्र सवन्नी के नेतृत्व में प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने कार्यकर्ताओं को आहवान किया। कार्यक्रम को उपसरपंच मोदीराम कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण रात्रे, गोपाल वैष्णव ने भी संबोधित किया।
इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सविता साहू, चंदन लाल यादव, सत्यनारायण लहरे, शिशुपाल साहू, बहोरिक प्रसाद रात्रे, योगेन्द्र प्रताप लहरे, ओम प्रकाश साहू, लच्छीराम मिरी, किशोर कुमार कुर्रे, सितेश लहरे, नीरज कुमार साहू, महेश्वर प्रसाद साहू, विकास रात्रे, प्रवीण कुमार साहू सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें