जांजगीर-चांपा. सरस्वती शिशु मंदिर जांजगीर-नैला के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए छग विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने कहा कि हमसब लोगों को मिलकर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए मतदान केन्द्रों को मजबूत व सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होने देशव्यापी कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय समयदानी कार्य विस्तार योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आहृवान किया कि केन्द्र सरकार व छग सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को हम घर-घर, द्वार-द्वार तक पहुंचाये।
चंदेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में एवं छग में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हमारी केन्द्र व राज्य सरकार ने विकास का एक नया इतिहास रचा है। सुदूर क्षेत्रों में भी हमारे सरकार के द्वारा किए गए कार्यो की विकास की किरण पहुंच गई है। आज आम जनता सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों का भरोसा भारती जनता पार्टी है। इसलिए हमसब लोगों को मिलकर पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव व आम नागरिक तक पहुंचाने की आवश्यकता है। हम अपने मतदान केद्र को मजबूत व सशक्त बनाएंगे, तब हमारी पार्टी और अधिक मजबूत व सशक्त होगी। चंदेल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक में आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर मण्डल भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में रामेश्वर गोपाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, व्यास कश्यप, महामंत्री अमर सुल्तानिया, नगर मण्डल अध्यक्ष मोहन यादव, नपा उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, पूर्व नपा अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया, एल्डरमेन नारायण देवांगन, महामंत्री प्रदीप सोनी, पार्षद आशीष साव, पार्षद हितेश यादव, शाहिद खान, अनिल शर्मा, पार्षद पवन कहरा, विजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, भाजयुमो नगर मण्डल अध्यक्ष ठा. शिवचमन सिंह, पार्षद रमेश सोनवानी, संतोष उपाध्याय, जीतराम कहरा, हरिशंकर कहरा, रमेश कुमार आदित्य, पार्षद सुधीर झाझडिय़ा, सूरज गोस्वामी, पलाश चंदेल, शिवराम विजय, जितेन्द्र देवांगन, राहुल सेन, राकेश रूपवानी, प्रीतम कश्यप, शैल राठौर, पार्षद अमर सिंह गोड़, देवा गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में नगर के भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें