मंगलवार, 4 जुलाई 2017

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान-मितान केन्द्र स्थापित, टोल फ्री नंबर 07817-222266 पर सुझाव के साथ मिलेंगी आवश्यक जानकारियां

जांजगीर-चांपा. किसानों की समस्याओं को सुनने और इस संबंध में सुझाव तथा जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट के भू-अभिलेख शाखा मे किसान-मितान केन्द्र की स्थापना की गई है। टोल फ्री नंबर 07817-222266 पर सुझाव के साथ आवश्यक जानकारियां मिलेंगी। 

कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने मंगलवार को आदेश जारी कर किसान-मितान केन्द्र में संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। किसान-मितान केन्द्र में फोन के माध्यम से या किसान स्वयं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसान-मितान केन्द्र में आने वाले किसानों की समस्याओं को सुनी जाएगी और उनकी कांउसलिंग की जाएगी। साथ ही शासन द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उपलब्ध योजनाओं के आधार पर समस्याओं के निराकरण के लिए किसानों को आश्वस्त किया जाएगा। 

किसानों और उनकी समस्याओं का रिकार्ड भी रखा जाएगा। समस्या का निराकरण उपलब्ध योजनाओं के माध्यम से संभव नहीं होने पर शासन स्तर के संबंधित विभाग को तत्काल निराकरण के लिए भेजा जाएगा। जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर बीआर धु्रव को इस केन्द्र के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। किसान-मितान केन्द्र में किसानों की समस्याओं को सुनने, जानकारी और समझाइश देने के लिए उपसंचालक कृषि, उप-संचालक पशुधन विभाग, सहायक संचालक मत्स्य विभाग, सहायक संचालक उद्यानिकी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी, सहायक अभियंता कार्यालय कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मर्यादित, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी विश्वनाथ भानू और मोहम्मद यूसूफ खान, पशुधन विभाग के डॉ. व्हीआर खाण्डे और संतोष खरे, सहायक ग्रेड-3 भू-अभिलेख आरके गढ़ेवाल और प्रकाश थवाईत की ड््यूटी लगाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें