सक्ती. एक ओर जहां देशभर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन
क्रांति का रुप ले रहा है, वहीं जनपद पंचायत सक्ती में भ्रष्टाचार उजागर
हो रहा है। ज्ञात हो कि सक्ती के जनपद पंचायत कार्यालय में एक पत्रकार द्वारा सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी, जिस से प्राप्त जवाब चौकाने वाला मिला। यहां मात्र कार्यालयीन सील के लिए चौदह लाख रुपए से अधिक की राशि निकाली गई है । वित्तीय वर्ष 2015 -16 में यह राशि निकाली गई है ,जहां 14 लाख की राशि सील के नाम से निकाले जाने संबंधी खबर पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती द्वारा प्रदान किया गया हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज बताते हैं कि वास्तव में कितनी राशि यहां से कार्यालयीन सील के लिए आहरण की गई है ।
निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी आम बात
सक्ती विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सीसी रोड से
लेकर सभी निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी आम बात हो गई है। यहां पंचायत
प्रतिनिधि द्वारा बिना कमीशन दिए किसी भी तरह की फाइल आगे नहीं बढ़ती। कुछ
सरपंच नाम नहीं छापने की शर्त पर बताते हैं कि कम-से-कम निर्माण कार्यों के
लिए 10 से 15 लोगों को कमीशन की राशि भेंट की जाती है उसके बाद ही बिल
हमें प्राप्त होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें