सोमवार, 20 मार्च 2017

दसवीं के सभी विषयों के पाठ्यक्रम में हुआ बदलाव

छग पाठ्य पुस्तक निगम ने शुरू की पुस्तकों की आपूर्ति

जांजगीर-चांपा. आगामी अप्रैल माह शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने पुस्तकों की आपूर्ति शुरू कर दी है। पुस्तक निगम ने कक्षा पहली से लेकर नवमीं तक के पाठ्यक्रम को यथावत रखा है, जबकि दसवीं के सभी विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया है। पाठ्य पुस्तक निगम बिलासपुर ने इस वर्ष पांच दिन के भीतर संकुलों पुस्तक आपूर्ति का लक्ष्य रखा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र की शुरूआत इस बार 15 जून की बजाय एक अप्रैल से शुरू हो रही है। सत्र शुरूआत को लेकर शासन स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की पुस्तकें संकुल में पहुंचने लगी है। दसवी कक्षा की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। अन्य कक्षा की सभी पुस्तकों के पाठ्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बिलासपुर डिपो कार्यालय के अधिकारियों की मानें तो आगामी पांच दिन के भीतर सभी केंद्रों में पुस्तकों का वितरण कर दिया जाएगा। पुस्तकें सभी स्कूलों में संकुल से प्रदान की जानी है। पुस्तक वितरण को लेकर संकुलों में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। समय पर संकुल खुले नहीं होने की वजह से ट्रक से पुस्तक खाली करने में देरी हो रही है। इधर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं हो चुकी हैं, जबकि पांचवी आठवीं की परीक्षाएं जारी है। शिक्षा संचानालय ने सभी शिक्षा अधिकारियों को 30 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर एक अप्रैल से स्कूल शुरू करने का निर्देश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें