सोमवार, 20 मार्च 2017

कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी है सेवादल-चैनसिंह

जैजैपुर विस के छपोरा में सेवादल का शिविर आयोजित

जांजगीर-जैजैपुर. जिले के जैजैपुर विधानसभा के ग्राम छपोरा ग्राम में प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे छग प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष चैनसिंह सामले तथा प्रदेश संगठन मंत्री जेआर साहू द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


अतिथि वक्ता के रूप में जिला पंचायत सदस्य विजयलक्षमी चैन सिंह सामले, मालखरौदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तरकेशवर गबेल, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस युवा ब्रिगेड़ नागेन्द्र सामले, भगत खूंटे सरपंच छपोरा, शिव साहू, खगेश्वर चन्द्रा, प्रेम मनहर, राजकुमार साहू बड़े सीपत, संतोष साहू उपसरपंच बड़े सीपत, कैलाश रात्रे सिरली, मिलन जयसवाल पिरदा आदि उपस्थित थे। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सामले ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी के रीढ़ की हड्डी है। इसलिए हम सभी को इसे और ज्यादा मजबूत करना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें