बाल संरक्षण अधिकारी के संविदा पद पर हुई नियुक्ति
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांशी नगर कोरबा निवासी खान की नियुक्ति जिला स्तरीय गठित चयन समिति द्वारा लिए निर्णय के अनुसार की गई है। यह संविदा नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से दो वर्ष के लिए होगी। चयनित उम्मीदवार को आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जांजगीर-चाम्पा में आवश्यक दस्तावेज के सत्यापन के बाद कार्यभार ग्रहण करना होगा। कार्यभार ग्रहण करते समय चरित्र सत्यापन संबंधी जानकारी भी प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवार को जिला मेडिकल बोर्ड जांजगीर से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर फिटनेश प्रमाण पत्र एक माह के भीतर प्रस्तुत करना होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें