सोमवार, 20 मार्च 2017

पक्का मकान लेंटर को कच्चा बताया , कटौद सचिव निलंबित

जांजगीर-चांपा. जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत कटौद के सचिव गेसराम खूंटे को शासकीय कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता, स्वैच्छाचारिता और लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय से इस आशय का आदेश जारी किया है। 

जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सचिव खूंटे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दी गई पात्रता सूची में बलराम/जोगी, बाली/छोटे नारायण, लकेश्वरी/मंगलू और सुकवारा/अजीत के पक्का मकान लेंटर को कच्चा मकान बताया गया है। इसके लिए सचिव खूंटे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव खूंटे द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का उत्तर समाधानकारक नहीं पाया गया। इस प्रकार सचिव खूंटे द्वारा अपने पदीय कर्तव्य का निर्वहन उचित ढंग से नहीं किया गया, जिसके लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यलय जनपद पंचायत नवागढ़ निर्धारित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें