सोमवार, 17 अप्रैल 2017

जर्जर नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ खेत पानी से लबालब, ग्रामीणों की सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अफसर बेखबर

जांजगीर-चांपा. फरसवानी-लखाली नहर बांध के पानी के दबाव के कारण टूट गया, जिससे बहेराडीह गांव के अलावा सुखरीकला गांव के सैकड़ों एकड़ खेत में पानी लबालब भर गया है। वहीं बहेराडीह-बघौदा माइनर भी टूट गया है, जिससे विभाग के अफसर बेखबर हैं।

 बहेराडीह गांव के उपसरपंच जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि कुछ दिनों नहर में पानी छोड़ा गया है। पानी के दबाव के कारण पहले से ही जर्जर फरसवानी-लखाली नहर फूट गया। इस वजह से इन दिनों नहर का पानी व्यर्थ बह रहा है। 

आलम यह है कि नहर का पानी आसपास के सैकड़ों एकड़ खेत में लबालब भरा हुआ है। इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन वे नहर मरम्मत कराकर पानी को बर्बाद होने से रोकने कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें