सोमवार, 17 अप्रैल 2017

चरित्र शंका पर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, अस्पताल में मौत, गंभीर हालत में इलाज के लिए देर रात लाया गया था अस्पताल

सक्ती. चरित्र शंका पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को रविवार की रात सक्ती के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है। घटना सक्ती थाना क्षेत्र के गढग़ोढ़ी गांव की है। 

पुलिस के अनुसार, ग्राम गढग़ोढ़ी निवासी मोहितराम जायसवाल की शादी कुछ वर्ष पूर्व उर्मिला बाई से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक रहा। मगर धीरे-धीरे उनका रिश्ता बिगडऩे लगा। परिजनों के मुताबिक, मोहितराम अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था और इसी बात को लेकर आए दिन उनके बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। 

बीती रात विवाद इतना बढ़ा कि मोहितराम ने कुल्हाड़ी से उर्मिला के गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिसके बाद चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने उर्मिला बाई को गंभीर हालत में सक्ती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर सक्ती पुलिस ने आरोपी पति मोहितराम को गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें