शनिवार, 15 अप्रैल 2017

अब यूनिफार्म में नजर आएंगे सफाईकर्मीे, नपा चांपा के सफाईकर्मियों को मिला यूनिफार्म

चांपा. नगरपालिका परिषद चांपा में कार्यरत सफाईकर्मी अब यूनिफार्म में नजर आएंगे। पालिका प्रशासन ने सफाईकर्मियों को यूनिफार्म प्रदान किया है, जिससे उनकी अलग पहचान हो। जिले में यह अपने तरह का नया प्रयोग है। 

नगरपालिका परिषद चांपा में कुल 27 वार्ड हैं। करीब 55 हजार की आबादी वाले इन वार्डों की सफाई की जवाबदारी पालिका के सफाईकर्मियों के कंधे पर है। वे नियमित रूप से वार्डों में पहुंचकर कचरा और गंदगी की सफाई करते हुए उसे शहर से बाहर पहुंचाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए पालिका प्रशासन ने हाल ही में नई पहल की है, जिसके तहत पालिका के अधीन कार्यरत सभी सफाईकर्मियों को यूनिफार्म प्रदान किया गया है। चांपा नगरपालिका के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने बताया कि सफाईकर्मियों को पीले रंग का टी-शर्ट दिया गया है। उसे पहनकर सफाईकर्मी वार्डों में पहुंचेंगे और अपना काम करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें