शनिवार, 4 मार्च 2017

राशन के साथ जल्द गैस सिलेंडर भी, पांच किलो का दिया जाएगा एलपीजी सिलेंडर

पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होगी नई व्यवस्था

जांजगीर-चांपा. पीडीएस दुकानों से लोगों को राशन के साथ ही गैस सिलेंडर भी दिया जाएगा। राशन दुकान से गरीब परिवारों को पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। यही नहीं, इसकी कीमत गैस एजेंसियों से मिलने वाले सिलेंडर से कम होगी। शुरुआत में इसकी सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के राशन दुकानों में दी जाएगा। इसके बाद शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, लोगों को राशन दुकानों से गैस सिलेंडर लेने के पहले चूल्हा लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए गैस एजेंसियों को पांच किलो का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया है । इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए शासन के द्वारा इस प्रकार की पहल की जा रही हैं। यहां पर लोगों को 900 रुपए में खाली सिलेंडर मिलेगा। वहीं प्रति किग्रा के अनुसार गैस का शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सुविधा होगी। खाद्य विभाग के अफसरों ने बताया कि लोगों को कम कीमत पर गैस सिलेंडर की सुविधा देने के लिए इस प्रकार की पहल की जा रही हैं। राशन दुकानों के अलावा पेट्रोल पंप में भी लोगों को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराई जाएगी।

आधार कार्ड के बिना सिलेंडर नहीं

राशन दुकानों से पांच किलो का गैस सिलेंडर लेने से पहले कार्डधारकों को पहले आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें सिलेंडर नहीं मिलेगा। इसके अलावा लोगों को सरपंच, पार्षद से यह सत्यापन कराना होगा कि उनके पास पहले से गैस कनेक्शन नहीं हैं। पहले से कनेक्शन है उन्हें सिलेंडर नहीं मिलेगा।

इस प्रकार मिलेगी सुविधा

⏩छोटा गैस सिलेंडर लेने के लिए कोई लिमिट नहीं रखी गई है, इससे लोग अपनी जरूरत के अनुसार सिलेंडर ले सकते हैं।
⏩ग्रामीणों को खाना बनाने के लिए रोजाना लकड़ी की व्यवस्था और व केरोसिन के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
⏩ठेला-खोमचे पर खाद्य सामान बचने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।
⏩लोगों को कम कीमत पर गैस सिलेंडर देने की तैयारी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें