शनिवार, 25 मार्च 2017

अधिवक्ता सराफ ने कहा-अब हाईकोर्ट में दायर करेंगे याचिका

नवीन कदम@बलौदा. बलौदा के आसपास स्थापित कोलवाशरी को लेकर क्षेत्रवासी पहले से ही विरोध कर रहे हैं। ऐसे में एक नई कोलवाशरी के लिए कराई गई जनसुनवाई ने आग में घी डालने का काम किया है।


जनसुनवाई स्थल पर अपना पक्ष रखते हुए बलौदा के अधिवक्ता माधव सराफ ने कहा कि शासन-प्रशासन ने क्या बलौदा क्षेत्र को चारागाह समझ लिया है? इस वजह से इस क्षेत्र में कोलवाशरी खोलने के लिए लगातार अनुमति प्रदान की जा रही है। कोलवाशरी से कितने लोग बीमार पड़ रहे हैं, कोलवाशरी के भीमकाय वाहनों से कितने लोगों की हर साल जानें जा रही है, इसका जिम्मेदार आखिर कौन है?


अधिवक्ता सराफ ने कहा कि पर्यावरणीय जनसुनवाई कराने पहुंचे अधिकारी जनसुनवाई की पूरी वीडियो रिकार्डिंग और कार्यवाही विवरण उन्हें तत्काल उपलब्ध कराएं, जिसके आधार पर वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करेंगे। इस पर अधिकारियों ने कहा कि वे वीडियो रिकार्डिंग और कार्यवाही विवरण सीधे नहीं दे सकते। यदि चाहिए तो नपं में आवेदन कर सकते हैं। इस बात को लेकर भी विवाद हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें