मंगलवार, 21 मार्च 2017

भाजपा का प्रांतीय नगरपालिका प्रशिक्षण वर्ग जांजगीर में 25 से

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सहित अनेक मंत्री प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल 

 

जांजगीर-चांपा. भाजपा समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं एल्डरमेनों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जांजगीर में आगामी 25 एवं 26 मार्च को आयोजित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जांजगीर-नैला नगर मण्डल व अंचल के भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण टीम के सह संयोजक नारायण चंदेल ने बताया कि आगामी 25 एवं 26 मार्च को भाजपा समर्थित प्रदेश के सभी नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं एल्डरमेनों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जांजगीर में आयोजित किया गया है। इस महत्पूर्ण प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय निकाय मंत्री एवं प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल, छग वन औषधी बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक बनवारी लाल अग्रवाल, हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा महामंत्री (संगठन) पवन साय, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, सुरेन्द्र सोनी पूर्व महापौर भिलाई सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे तथा अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विषयों पर प्रदेश भर से आए जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करेंगे। चंदेल ने बताया कि 25 मार्च शनिवार को सुबह 10 बजे से नगर पालिका का यह वर्ग प्रारंभ होगा। 26 मार्च रविवार को शाम इस कार्यक्रम का समापन होगा। प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जांजगीर-नैला नगर मण्डल व अंचल के भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू, महामंत्री प्रशांत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, नपाध्यक्ष मालती देवी रात्रे, उपाध्यक्ष आशुुतोष गोस्वामी, पूर्व नपाध्यक्ष मोतीलाल डहरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, कृष्ण कुमार सिंगसार्वा, जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष मोहन यादव, महामंत्री प्रदीप सोनी, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष परमेश्वर राठौर, चाम्पा मण्डल अध्यक्ष संतोष जब्बल, पुरूषोत्तम शर्मा, कृष्णा देवांगन चाम्पा, मनोज मिश्रा अकलतरा, भाजयुमो नगर मण्डल अध्यक्ष शिवचमन सिंह, महिला मोर्चा की संतोषी दुबे, पं. शिवधन शर्मा, संतोष उपाध्याय, पार्षद अमर सिंह गोड़, पवन किरण कहरा, नेहरू साहू, मिथलेश यादव, कल्याणी तिवारी, अनुराग तिवारी, हितेष यादव, सुधीर झाझडिय़ा, मुकेश भोपालपुरिया, जितेन्द्र देंवागन, टिंगा सारथी, नीलकमल राय, देवा गढ़वाल, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा, पलाश चंदेल मोनू अग्रवाल, राहुल सेन एवं जांजगीर-नैला नगर के भाजपा पार्षद, एल्डरमेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें