गुरुवार, 20 अप्रैल 2017

सट्टा-पट्टी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 1280 रुपए का सट्टा-पट्टी और 1120 नगद जब्त

जांजगीर-चांपा. सक्ती पुलिस ने ग्राम बोरदा से सट्टा-पट्टी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1280 रुपए का सट्टा-पट्टी और 1120 रुपए नगद जब्त हुआ है।

सक्ती थानेदार केएल यादव ने बताया कि गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोरदा निवासी राजकुमार सिदार पिता संतराम सिदार सट्टा-पट्टी नामक जुआ लिखकर पैसा का दाव लगाकर जुआ खेला रहा है। 

सूचना पर पुलिस ने उसके घर दबिश देकर आरोपी राजकुमार सिदार को 1280 रुपए का सट्टा-पट्टी और 1120 रुपए नगद के अलावा कागज और एक पेन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें