सोमवार, 20 मार्च 2017

विस में भाजपा-कांग्रेस के बीच दिखावे की कुश्ती-जोगी

कुश्ती महादंगल का हुआ समापन, अवधेश बने चेम्पियन केशरी

जांजगीर-चांपा. भालेराव मैदान चांपा में महादंगल अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन मरवाही विधायक अमित जोगी के मुख्य अतिथ्य मे हुआ। इससे पूर्व 18 मार्च को उद्घाटन नगरपालिका चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया। 

महादंगल में 50 जोड़ी पहलवानों ने करतब दिखाया। कुश्ती प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मरवाही विधायक जोगी ने शिरकत की। विधायक जोगी ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी खेल विरासत है। इसे हम सबको संजो के रखना है। उन्होंने कहा कि यह जीवन एक संघर्ष है। हर पल यहां स्पर्धा है, यही जीवन की कुश्ती है। उन्होंने कहा कि 53 वर्षों से यह आयोजन चांपा मे हो रहा है। इसके लिए गुरूजी स्व. मोहितराम यादव को श्रेय जाता है। आजकल विधानसभा में भी भाजपा-कांग्रेस के बीच दिखावे की कुश्ती हो रही है, लेकिन यहां सच्ची कुश्ती अभूतपूर्व है। हम हमेशा इस खेल के बढावा के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उन्होंने सभी विजेता पहलवानों को बधाई। मुख्य अतिथि जोगी व विशिष्ट अतिथि जवाहर राठौर, अमर सुल्तानिया, मनीष तिवारी के आगमन पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी यादव के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें समिति के कालीदास महंत, चंद्रमणी यादव, महेश यादव, अमोद राय, संदीप शर्मा, हरि यादव, रामू देवांगन, निलेश यादव, सुखदेव विश्वकर्मा, विक्रम श्रीवास, राजू महंत, पवन यादव, सुदामा यादव का नाम शामिल है। महादंगल में केशरी विजेता प्रथम ईनाम अवधेश यादव भिलाई को 25 हजार रुपए दिया गया।  द्वितीय सत्येन्द्र जबलपुर को 11 हजार रुपए, भीम विजेता प्रथम अक्षय जबलपुर को 11 हजार, द्वितीय विनय बालमिकी को आठ हजार, कुमार प्रथम पुरस्कार मोंटी सोनकर जबलपुर को आठ हजार, द्वितीय ण्रमेश केंवट बलौदा को चार हजार, अभिमन्यु प्रथम पुरस्कार नीलेश यादव को 5 हजार, द्वितीय बसंत आदित्य को तीन हजार, तरूण प्रथम पुरस्कार प्रहलाद झारिया जबलपुर को तीन हजार, द्वितीय सोनू यादव चांपा को 1500 रुपए एवं सभी पहलवानों को शील्ड प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीहनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति के सभी सदस्य कार्यकर्ता व नागरिकों का योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें