जांजगीर-चांपा. दोस्तों के साथ पोल्ट्री फार्म के बोर में नहा रहा एक युवक की करंट की
चपेट में आ गया। उसके दोस्त उसे इलाज के लिए शिवरीनारायण ले गए, जहां
अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे, उसे बिलासपुर ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते
में ही दम तोड़ दिया। घटना नवागढ़ थाने के ग्राम कोटिया (पोड़ी) की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कोटिया (पोड़ी) निवासी गौतम खन्ना (24) पिता
दुलरवा सतनामी अपने कुछ दोस्तों के साथ शुक्रवार को तेंदुआ के पोल्ट्री
फार्म में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह बोर के लिए लगाए करंट
प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट से वह बुरी तरह झुलस गया।
उसके दोस्त
उसे इलाज के लिए शिवरीनारायण लेकर गए परंतु यहां स्वास्थ्य केंद्र में
डाक्टर नहीं मिलने के कारण उसका समय पर इलाज नहीं हो सका। उसके दोस्त बिना
देर किए उसे बिलासपुर लेकर जा रहे थे, मगर रास्ते में मस्तुरी के पहले गौतम
ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके दोस्त उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
नवागढ़ पहुंचे यहां डाक्टर नेे परीक्षण उपरांत गौतम को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार
के लिए परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें