चांपा. मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत पामगढ़ में चल रहे मशरूम प्रशिक्षण के तहत 50 किसानों ने बलौदा ब्लाक के ग्राम बहेराडीह के किसानों द्वारा की जा रही मशरूम की खेती को देखी तथा प्रशिक्षण प्राप्त किया।
पामगढ़ के वरिष्ठ कृषि अधिकारी जेपी बघेल ने बताया की इन दिनों पामगढ़ ब्लाक मुख्यालय में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 50 किसानों को मशरूम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सभी प्रशिक्षणार्थीयों को चांपा से लगे बहेराडीह गांव महिला समूह व कृषक क्लब के कृषकों द्वारा लम्बे समय से की जा रही मशरूम की खेती को दिखाने तथा प्रैक्टिकल के लिये शुक्रवार 21 अप्रैल को भ्रमण कराया गया। इस बीच बहेराडीह के कृषक दीनदयाल यादव द्वारा आयस्टर मशरूम की तरह बारह माषी पैदावार ले रहे देशी पैरा पुटू उत्पादन को भी प्रशिक्षणार्थियों ने देखा।
ग्राम राहौद के कृषक प्रभातचन्द्र कश्यप ने बताया की गर्मी के मौसम में यहां के कृषक उड़िसा राज्य के तर्ज पर देशी पैरा पुटू की बारहमाषी खेती कर रहे है। मशरूम उत्पादक दीनदयाल यादव ने बताया की आयस्टर मशरूम बाजार में प्रति किलो 200 रूपए. बिक रहा हैै। वहीं देशी पैरा पुटू की किमत 200 रूपए पाव है। ग्राम कोसमंदा के पिरूलाल बरेठ तथा राजेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में मशरूम की खेती को बढ़ावा देने कृषि विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जा रही है।
मनरेगा के तहत् मशरूम शेड की स्वीकृति भी दी जा रही है। भ्रमण कार्यक्रम में भारतेन्दु, गिरीश कुमार, गोपाल, ज्वाला, अजीत कुमार, सरोजनी, प्रमिला, संध्या, राजकुमारी, शैलेन्द्र, विशाल, संदीप, सत्येन्द्र कुमार, यशवंत, आत्माराम, राजरतन, गनपत, सोहनलाल, गजानंद कश्यप, प्रभातचन्द्र कश्यप, गणेशराम तथा अन्य कृषक शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें