डोलकुमार@डभरा. ग्राम सपिया के तालाबों में पॉलिथीन में भरकर बड़े पैमाने पर छिपाए गए महुए के फूल को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस को यहां से तीस लीटर महुआ शराब भी मिला है। डभरा पुलिस ने क्षेत्र में पहली बार बड़ी कार्रवाई की है।
डभरा थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा शराब की अवैध बिक्री रोकने तथा कोचियों पर मूलतः प्रतिबंध लगाने के लिए आदेशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन में शनिवार 22 अप्रैल को ग्राम सपिया में पूर्व में लगातार प्राप्त हो रही सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के लिए रक्षित केन्द्र जांजगीर से र्प्याप्त महिला एवं पुरूष बल मंगवाया गया था। छापामार कार्रवाई के दौरान पाया गया कि शराब के निर्माण के लिए जिस महुए के फूल का उपयोग सड़ाकर किया जाता है, उस फूल को पन्नी में बांधकर तालाब के पानी में डूबाकर सड़ाने के लिए रखा गया था तथा लावारिस हालत में महुए का शराब भी तालाब के किनारे-किनारे प्लास्टिक के जेरीकेन में मिट्टी खोदकर उसमें दबाकर तथा घास-फूस में छिपाकर रखे करीब तीस लीटर महुआ शराब अवैध रूप से प्राप्त हुआ, जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया। इसी तरह शराब बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले करीब एक ट्रैक्टर महुए के फूल को तालाब के भीतर से बरामद किया गया और गवाहों के समक्ष नष्ट किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें