मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

ट्रक के नीचे आए गैरेज संचालक, मौत, चंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम पटेलपाली में हुई दुर्घटना

डभरा. नगर पंचायत चंद्रपुर के आटो पार्ट्स व्यवसायी एवं गैरेज संचालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम बोरसी निवासी रामरतन पटेल चंद्रपुर में ऑटो पार्ट्स और गैरेज का संचालन करते थे। वे मंगलवार को किसी काम से रायगढ़ गए हुए थे। रात करीब 9.30 बजे वे हीरो होंडा ग्लेमर बाइक पर सवार होकर चंद्रपुर लौट रहे थे। ग्राम पटेलपाली के पास उनकी बाइक को एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में हीरो होंडा ग्लेमर बाइक पर सवार रामरतन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाकारित वाहन को लेकर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें