अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह आयोजित
जांजगीर-चांपा. वाराणसी उत्तरप्रदेश में सातवां अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हर्षद जोशी थे। इसके अलावा डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय, जयपुर से प्रीति शर्मा, कोलकाता से एके मिश्रा सहित विभिन्न प्रांतों से आए ज्योतिष थे।
इस दौरान हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र शर्मा को भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान के संस्थापक डॉ. पुरूषोत्तम दास गुप्ता ने सर्वोच्च व उत्कृष्ट हस्तरेखा व्याख्यान पर गोल्ड मेडल, सामुद्रिक श्री व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
उनके सम्मानित होने पर रघुराज पाण्डेय, सांसद कमला देवी पाटले, विधायक मोतीलाल देवांगन, विस के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, जिपं अध्यक्ष नंदकिशोर हरबंश, उपाध्यक्ष अजीत साहू, इंजी. रवि पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें