गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

सीनियर कैदियों ने एक कैदी को जमकर पीटा, कैदी के सीने में आई अंदरूनी चोट, जिला अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चांपा. जिला जेल में अवैध शराब के मामले में विचाराधीन बंदी के साथ जेल के अंदर कुछ कैदियों ने जमकर मारपीट की। मारपीट से बंदी के सीने और अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट आई है। मारपीट के बाद गंभीर हालत में बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 


दरअसल, चांपा थाना क्षेत्र से अवैध शराब के मामले में पकड़े गए दिनेश थवाईत और उसके भाई छन्नू थवाईत को कल जेल दाखिल कराया गया था। जेल के अंदर पुराने कैदियों ने इन दोनों भाईयों की रेगिंग की। पीडि़त दिनेश थवाईत के मुताबिक, उनसे कई सवाल पूछे गए, जिनमें से कुछ का जवाब वे नहीं दे पाए, जिसके बाद कुछ पुराने कैदियों ने उन पर लात और घूसों की बरसात कर दी। मारपीट से बंदी दिनेश थवाईत के सीने और अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट आई हैं, जिसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है, क्योंकि जेल के अंदर संघर्ष के मामले कई बार आ चुकी है। सप्ताह भर पहले ही पानी को लेकर सक्ती के उपजेल में कैदियों के मध्य संघर्ष का मामला सामने आया था और अब जिला जेल में ऐसा ही मामला सामने आया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें