गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, दुर्घटनाकारित वाहन छोडक़र ड्राइवर फरार, मुआवजा मिलने तक रहा चक्काजाम

सक्ती. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पिता को डयूटी पर छोडऩे आया और लौटते वक्त यह हृदय विदारक घटना घटित हुई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया। 


घटना सक्ती थाना क्षेत्र के समलेश्वरी चौक की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्ती थाना अंतर्गत ग्राम नवापाराकला निवासी युवक रामप्रसाद गुरूवार की सुबह अपने पिता को ड्यृूटी पर छोडऩे के लिए सक्ती आया था। इसी दौरान नगर के समलेश्वरी चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

इस हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर काफी देर तक शव उठाने नही दिया, जिससे यातायात बाधित रहाञ अंत में प्रशासन ने ट्रेलर मालिक से पीडि़त परिवार को 40 हजार रुपए मुआवजा दिलवाया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ। सक्ती थाना प्रभारी केएल यादव ने बताया कि आरोपी टे्रलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें