बुधवार, 12 अप्रैल 2017

दो दिन में ही बने नकल के 7 प्रकरण, अब तक बनाए जा चुके हैं नकल के 40 से अधिक प्रकरण

जांजगीर-चांपा. कालेज की वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। एग्जाम में लगातार नकलची पकड़ में आ रहे है। दो दिन में ही 7 नकल प्रकरण बने हैं जबकि अब तक 40 से अधिक प्रकरण जिले के कालेजों में बन चुके हैं। उड़नदस्ता द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद भी छात्र छात्राएं नकल करने से बाज नहीं आ रहे है। 


नकल को लेकर परीक्षार्थियों में खौप नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को चैतन्य कॉलेज पामगढ़ में 1 छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। यूनिवर्सिटी द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने यह कार्रवाई की। सोमवार को भी बीएड एग्जाम में उत्कर्ष कॉलेज सरखों में चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए थे तो शासकीय महाविद्यालय बलौदा में 2 नकलचियों को उड़नदस्ता दल ने पकड़ा था। 

कॉलेज की परीक्षा में अब तक जिले के विभिन्न निजी व शासकीय कॉलेजों में नकल के 40 से अधिक प्रकरण उड़नदस्ता दल द्वारा बनाए जा चुके हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई उड़नदस्ता टीम लगातार कॉलजों में छापामार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद कॉलेज परीक्षार्थी नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। छात्र छात्राएं भी नकल के लिए तरह तरह के उपाय अपना रहे हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेज एग्जाम के लिए निजी कॉलेजों को सेंटर बनाने से परीक्षार्थी नकल की गुजांइश बना ले रहे हैं। 

किसी ने हथेली में तो किसी ने प्रश्नपत्र में ही लिखी नकल

बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड की परीक्षा में सोमवार को जिले की टीम ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र में प्रश्नों का उत्तर लिखा था। वहीं कुछ परीक्षार्थी अपनी हथेली में में भी नकल लिखकर लाए थे। उड़नदस्ता ने इन नकलचियों को जांच के दौरान पकड़ा और सभी नकलचियों के खिलाफ परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग का प्रकरण दर्ज किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें